यूपी

जनपद में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश से जिलाधिकारी कार्यालय से निकाली गई जन जागरूकता रैली को डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जिलाधिकारी के निर्देश पर लगातार हो रही दोपहिया वाहनों की जांच, बिना हेलमेट पहने चालक का किया जा रहा चालान

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

जीवन अमूल्य है, यातायात नियमों का सभी करें पालन- जिलाधिकारी

महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर दो पहिया वाहन रैली का आयोजन करते हुए लोगों को किया गया जागरूक 

झांसी। जनपद में महात्मा गांधी की जयंती पर जनपद में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने एवं जन सामान्य को सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों की जानकारी प्रदान करने हेतु आज कलेक्ट्रेट परिसर से जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी द्वारा निकाली गई जन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने जन सामान्य से अपील करते हुए कहा कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाएं, नशे की हालत में वाहन बिल्कुल ना चलाएं, वाहन चलाते समय ओवर स्पीडिंग व स्टंट आदि बिल्कुल ना करें, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात ना करें, जीवन अमूल्य है सभी लोग यातायात नियमों का पूर्णतया पालन करें। इस मौके पर उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु जन सामान्य से यातायात नियमों का पालन किए जाने का सुझाव दिया। एआरटीओ श्री हेमचंद्र सिंह गौतम ने बताया कि प्रचार वाहन एवं बाइक रैली जिलाधिकारी कार्यालय से शुरू होकर ईलाइट चौराहा,चित्रा चौराहा,बीकेडी चौराहा से होते हुए पुन: ईलाइट चौराहा होते हुए संभागीय परिवहन कार्यालय झांसी में आकर समाप्त हुई। इस अवसर पर जॉइंट मजिस्ट्रेट श्री आयुष सैनी,एडीएम न्याय श्री अरुण कुमार गौड़,श्री हेमचन्द सिंह गौतम, संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन (प्रथम),डॉ सुजीत कुमार सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन (द्वितीय) श्री सुरेन्द्र कुमार अग्रवाल यात्री/मालकर अधिकारी, श्री संजय सिंह संभागीय निरीक्षक, अध्यक्ष, बस/ट्रक/ टैंपू यूनियन, सुश्री प्रगति शर्मा, श्री अतुल अग्रवाल किलपन भी मौजूद रहे।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!