यूपी

गुरसरांय के नए कस्बा इंचार्ज बने योगेन्द्र कुमार शर्मा, पदभार संभालते ही अवैध कारोबारियों को दी सख्त चेतावनी

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

गुरसरांय (झांसी)। 7 अक्टूबर बुधवार को उपनिरीक्षक योगेन्द्र कुमार शर्मा ने गुरसरांय थाने के कस्बा इंचार्ज का पदभार संभाल लिया है। पदभार संभालते ही उन्होंने मीडिया से अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दी हैं। कस्बा इंचार्ज योगेन्द्र कुमार शर्मा ने सख्त लहजे में कहा कि गुरसरांय कस्बे में किसी भी प्रकार का अवैध कारोबार संचालित नहीं होने दिया जाएगा। सट्टा, जुआ,गांजा की बिक्री या अन्य कोई भी गैरकानूनी गतिविधि में लिप्त पाए जाने वालों पर पुलिस द्वारा कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कस्बे में शांति व्यवस्था बनाए रखना और आम जनता को सुरक्षित माहौल देना उनकी पहली प्राथमिकता है। अपराधियों और असामाजिक तत्वों के लिए क्षेत्र में कोई जगह नहीं है। कस्बा इंचार्ज ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे पुलिस का सहयोग करें और यदि कहीं भी किसी प्रकार का अवैध कार्य चलता दिखे तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें,सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!