राष्ट्रीय स्वयंसेवकसंघ के आनुसांगिक संगठन अखिल भारतीय साहित्य परिषद ने डाॅ. योगेश त्रिपाठी अजनेरी को बनाया कानपुर-बुन्देलखण्ड का प्रान्त महामंत्री

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी
योगेश अजनेरी को मिली बड़ी जिम्मेदारी,संघ के संगठन साहित्य परिषद ने बनाया प्रान्त महामंत्री
गुरसरांय (झांसी)। क्षेत्र के ग्राम अजनेरी निवासी डाॅ.योगेश त्रिपाठी अजनेरी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आनुसांगिक संगठन अखिल भारतीय साहित्य परिषद ने हस्तिनापुर(मेरठ) में आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य कार्यसमिति की बैठक में अखिल भारतीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में कानपुर-बुन्देलखण्ड क्षेत्र का प्रान्त महामंत्री का नवीन दायित्व दिया है आपको बताते चलें कि योगेश बचपन से ही संघ के स्वयंसेवक रहे हैं वह विद्यार्थी परिषद के तमाम दायित्वों पर भी रहे हैं और सहकार भारती के भी निवर्तमान जिलाध्यक्ष हैं,अभी पिछले महीने भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय द्वारा योगेश को समाजसेवा के क्षेत्र में डाॅक्टरेट की मानद उपाधि भी प्रदान की गयी थी,संघ प्रष्ठभूमि से आने वाले योगेश त्रिपाठी अजनेरी की माताजी श्रीमती नीरू त्रिपाठी को पिछले दिनों भारतीय जनता पार्टी झाँसी जिले की टीम में जिला मंत्री भी बनाया गया था,प्रान्त महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्व की घोषणा होते ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। अब योगेश त्रिपाठी सम्पूर्ण कानपुर-बुन्देलखण्ड क्षेत्र में प्रवास कर साहित्य परिषद को मजबूत करने का कार्य करेंगे।




