शाजापुर जिले की 01 लाख 70 हजार 937 लाडली बहनों के खाते में माह अक्टूबर 2026 की राशि अंतरित

✒️✍️भारत संवाद ✍️✒️
शाजापुर जिले की 01 लाख 70 हजार 937 लाडली बहनों के खाते में माह अक्टूबर 2026 की राशि अंतरि
कालापीपल(बब्लू जायसवाल)शाजापुर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा आज राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से शाजापुर जिले की 1,70,937 लाड़ली बहनाओं के बैंक खाते में 25 करोड़ 64 लाख रूपये की राशि अंतरित की गयी,इस दौरान जिले में महिला एवं बाल विकास जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लाड़ली बहना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का ऑनलाइन प्रसारण जिले की आंगनवाड़ी केंद्रों पर दिखाया गया,साथ ही जिले में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर चलाये जा रहे विशेष अभियान अंतर्गत बालिकाओ को बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना अंतर्गत आत्मरक्षा प्रशिक्षण के प्रारंभ करने के उदेश्य को बताते हुए बालिकाओं को उनके अधिकार एवं कर्तव्य की जानकारी दी गई,साथ ही सुश्री चौहान द्वारा बालिकाओं को आपातकालीन टोल फ्री नंबर पुलिस विभाग 112 वन स्टॉप सेंटर 181 चाईल्ड हेल्प लाइन 1098 सायबर टोल फ्री नंबर 1930 की जानकारी दी गई एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के बारे में बताते हुए pocso E -BOX के बारे में बताया गया।इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास से पर्यवेक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एवं बड़ी संख्या में लाडली बहने एवं बालिकाएं उपस्थित थी।




