E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़
*मणिपुर में 78 लोग अस्पताल में भर्ती
फूड पॉइजनिंग की आशंका*

*मणिपुर में 78 लोग अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग की आशंका*
*शेखर ठाकुर संपादक छत्तीसगढ़।*
मणिपुर के लामशांग में तैनात BSF की 58वीं बटालियन के 75 जवानों और 3 आम नागरिकों को तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह नाश्ते में पूरी-सब्जी खाने के बाद जवानों को उल्टी और बेचैनी की शिकायत हुई। सभी को तत्काल इंफाल स्थित RIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया।
RIMS प्रशासन के अनुसार सभी का इलाज इमरजेंसी विभाग में चल रहा है और सभी की हालत अब स्थिर है। किसी भी जवान की हालत गंभीर नहीं है।
फिलहाल फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है, हालांकि सटीक कारण की अभी पुष्टि नहीं हुई है। खाने के सैंपल की जांच के बाद ही कारण स्पष्ट होगा।

