यूपी

झांसी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: ऑनलाइन ठगी के शिकार पीड़ित को टोड़ीफतेहपुर पुलिस ने वापस कराए ₹5,000 

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

टोड़ीफतेहपुर (झांसी)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी के सतत मार्गदर्शन,पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक साइबर अपराध तथा क्षेत्राधिकारी मऊरानीपुर के पर्यवेक्षण में थाना टोड़ीफतेहपुर पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष पवन जायसवाल के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने ऑनलाइन ठगी के शिकार एक पीड़ित की पूरी राशि सफलतापूर्वक वापस दिला दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना टोड़ीफतेहपुर अंतर्गत ग्राम बिजौरा निवासी रामजी पटेल पुत्र ब्रज बहादुर साइबर ठगी का शिकार हो गए थे। पीड़ित द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के तुरंत बाद थानाध्यक्ष पवन जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी गई धनराशि को होल्ड करवाया। तदनुसार MRM पोर्टल के माध्यम से 15 अक्टूबर 2026 को पीड़ित रामजी पटेल को उनकी पूरी 5,000 रुपये की धनराशि वापस करा दी गई। अपनी गँवाई हुई रकम वापस पाकर पीड़ित ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!