*डिप्टी CM अरुण साव चोटिल, धार्मिक कार्यक्रम के दौरान पैर में लगी चोट;*
*__सिम्स में कराया इलाज__*

*डिप्टी CM अरुण साव चोटिल, धार्मिक कार्यक्रम के दौरान पैर में लगी चोट;*
*__सिम्स में कराया इलाज__*
*शेखर ठाकुर संपादक छत्तीसगढ़*
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव के चोटिल होने की खबर सामने आई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, लोरमी में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान उन्हें चोट लगी। इसके बाद उन्हें बिलासपुर के सिम्स अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया।
जानकारी के अनुसार, सिम्स में जांच के बाद अरुण साव के पैर में कच्चा प्लास्टर बांधा गया है। चोट लगने के बाद उनके निर्धारित कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है।
फिलहाल डिप्टी सीएम अरुण साव को लगी चोट की गंभीरता और उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। चिकित्सकीय जांच के बाद ही चोट की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। उनके कार्यक्रम निरस्त किए जाने के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में भी इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
