E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्य

दस रुपये के गुपचुप को लेकर हुए विवाद में पिता-पुत्र पर धारदार हथियार से हमला,

शहर में बढ़ती चाकूबाजी से बढ़ी चिंता*

—क्राइम रिपोर्टर संगीता सिंह (राजनांदगांव)डोंगरगढ़

*दस रुपये के गुपचुप को लेकर हुए विवाद में पिता-पुत्र पर धारदार हथियार से हमला, शहर में बढ़ती चाकूबाजी से बढ़ी चिंता*

, । 6 अक्टूबर 2026*

*”सूखा नशा” बन रहा नई पीढ़ी के लिए अभिशाप, शाम ढलते ही कई मार्गों पर बढ़ता खतरा*

डोंगरगढ़ में गुरुवार रात नाकानारा स्थित ककरकुंड पेट्रोल पंप के समीप गुपचुप ठेला संचालक और युवकों के बीच 10 रुपए को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। धारदार हथियार से हुए हमले में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। शहर में लगातार हो रही चाकूबाजी की घटनाओं से पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

*क्या है पूरा मामला?*

पुलिस के अनुसार मध्यप्रदेश के पिंड जिले के ग्राम रिपरिया निवासी 35 वर्षीय गेंदा जाटव, जो वर्तमान में नाकानारा क्षेत्र में बालाजी गुपचुप ठेला लगाकर परिवार का पालन-पोषण करता है, पर गुरुवार रात करीब 8:30 बजे रंजना की तरह अपना ठेला लगाए हुए था। इसी दौरान दो युवक पहुंचे और 10 रुपए में पेट भर गुपचुप खिलाने की मांग करने लगे।

ठेला संचालक द्वारा ऐसा संभव नहीं होने की बात कहने पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि दोनों युवकों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और फिर किसी धारदार हथियार वस्तु से हमला कर दिया। हमले में ठेला संचालक के कान, पीठ और कमर में चोटें आईं, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पुत्र रोहित जाटव को भी चोटें पहुंचीं। घटना के बाद दोनों घायलों को डोंगरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में उन्हें राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

*लगातार चाकूबाजी से सहमा शहर*

शहर में बीते कुछ समय से चाकूबाजी और मारपीट की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। होलिका दहन रातों में आम नागरिकों के बीच असुरक्षा की भावना को और गहरा कर दिया है। लोगों का कहना है कि आए दिन हो रही हिंसक वारदातों के बावजूद प्रभावी नियंत्रण नहीं दिख रहा, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

*”सूखा नशा” बन रहा खतरा*

स्थानीय नागरिकों का मानना है कि शहर में तेजी से फैल रहा नशाखोरी “सूखा नशा” इस तरह की घटनाओं की बड़ी वजह बनता जा रहा है। लोगों के अनुसार 15 से 20 वर्ष आयु वर्ग के कई युवक इसके गिरफ्त में आ रहे हैं। नशे की लत के कारण युवाओं में आपराधिक प्रवृत्ति बढ़ रही है, जिससे आपराधिक वारदातों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है।

*पुलिस जांच में जुटी*

डोंगरगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही शहर में नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की बात भी कही गई है।

*नागरिकों की मांग*

शहर के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि शाम होते ही मुख्य मार्गों, बाजारों और सुनसान इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। साथ ही नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई कर युवाओं को इस दलदल से बाहर निकाला जाए, ताकि शहर में शांति और सुरक्षा का माहौल बन सके।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!