Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
Uncategorizedछत्तीसगढ़

*पिथौरा ब्लॉक के संकुल केंद्र सुखीपाली में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव*

*पिथौरा ब्लॉक के संकुल केंद्र सुखीपाली में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव*

*पिथौरा ब्लॉक के संकुल केंद्र सुखीपाली में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव*

तिलक राम पटेल महासमुंद ब्यूरोचिफ भारत संवाद टीवी न्यूज चैनल दैनिक अपडेट अखबार

नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक, पुष्प एवं मिठाई से किया गया आत्मीय स्वागत, शिक्षा के प्रति किया प्रेरित

 

सुखीपाली, 28 जून। पिथौरा विकासखंड अंतर्गत संकुल केंद्र सुखीपाली में शनिवार को संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव उत्साह, उमंग एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशी विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत कर उन्हें विद्यालयीन वातावरण से जोड़ना तथा शिक्षा के प्रति विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को जागरूक एवं प्रेरित करना था। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक-9 श्रीमती राधा टिकेलाल पटेल थीं। विशिष्ट अतिथियों में सरपंच श्रीमती सुरोती विष्णु बुडेक, उपसरपंच श्री भोगीलाल पटेल, बीआरसीसी श्री नरेश पटेल, श्री प्रदीप कर, प्रभारी प्राचार्य श्री अंशुमान टांडी तथा संकुल समन्वयक श्री अशोक कुमार पटेल शामिल रहे।

 

अतिथियों ने कक्षा पहली, छठवीं एवं नवमी के नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत किया। साथ ही उन्हें नियमित अध्ययन, अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं सतत परिश्रम के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होने का संदेश देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

 

अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि शिक्षा ही जीवन की सबसे अमूल्य पूंजी है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है और वे भविष्य में समाज एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने, उनकी पढ़ाई पर निरंतर ध्यान देने तथा विद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह किया।

 

कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक श्री कमलेश कुमार कुरूवंशी, श्री झनेश साहू, श्री हरिश्चंद्र विशाल, श्री हेमंत प्रधान, श्री प्रेमसागर साहू, श्री अर्जुन सिंह बरिहा, श्री खेमराज लोधी, श्री मुकुंद साहू, श्री उदे राम पटेल, श्री गोपीनाथ पटेल, श्री हरेश पटेल सहित संकुल के समस्त शिक्षकों एवं विद्यालय स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

 

समापन अवसर पर सभी अतिथियों एवं शिक्षकों ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए “हर बच्चा विद्यालय जाए, हर बच्चा शिक्षा पाए” का संदेश दिया। शाला प्रवेशोत्सव ने बच्चों में विद्यालय के प्रति अपनापन, उत्साह एवं आत्मविश्वास का संचार किया तथा नए शैक्षणिक सत्र की सकारात्मक एवं प्रेरणादायी शुरुआत का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!