राजनांदगांव में 28 को महावीर चौक पर होगा शांति पाठ,
गौ माता की आत्मा शांति के लिए जुटेंगे सर्व ब्राह्मण और सनातनी*
राजनांदगांव में 28 को महावीर चौक पर होगा शांति पाठ, गौ माता की आत्मा शांति के लिए जुटेंगे सर्व ब्राह्मण और सनातनी*
अभिषेक दुबे संभाग ब्यूरो चीफ
*राजनांदगांव।* गौरीनगर में हुई गौ हत्या की घटना से आहत सर्व ब्राह्मण समाज और सभी सनातनियों ने अब शांति और न्याय के मार्ग पर बड़ा फैसला लिया है।
निर्णय के अनुसार *दिनांक 28 तारीख को दोपहर 12 बजे महावीर चौक, राजनांदगांव में* सर्व ब्राह्मण समाज और सभी सनातनियों के द्वारा एकत्रित होकर शांति पाठ किया जाएगा।गौरीनगर में जिन 3 गौ माताओं की निर्मम हत्या की गई, उनकी आत्मा की शांति के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शांति पाठ होगा।
*शांति पाठ के बाद ज्ञापन:*
शांति पाठ संपन्न होने के बाद सभी ब्राह्मण और सनातनी समाज के लोग एक साथ कलेक्टर महोदय के कार्यालय जाएंगे और उन्हें ज्ञापन सौंपेंगे।
ज्ञापन में दो ही प्रमुख निवेदन होंगे –
1. संस्कारधानी में गौ माता की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
2. इस जघन्य कांड में जो भी दोषी बचे हुए हैं, या जो परोक्ष रूप से मदद कर रहे थे, उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

