E-Paperक्राइमटॉप न्यूज़देशयुवायूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़
Trending

पुराने जमीनी विवाद में दो भाईयों पर चाकू से हमला, पूर्व फौजी की मौत भाई गंभीर

पांच आरोपियों पर मुकदमा दर्ज, तीन गिरफ्तार

बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के दोथ-सोनाडीह गांव में गुरुवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे पुराने जमीनी विवाद को लेकर हुए विवाद में चाकू से किये हमले में दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए मऊ ले जाते समय पूर्व फौजी अमरेश बहादुर सिंह (45) की मौत हो गई, जबकि उनके भाई मंजेश सिंह (35) की हालत गंभीर बनी हुई है। मंजेश का वाराणसी स्थित बीएचयू ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार दोथ-सोनाडीह गांव निवासी जितेंद्र सिंह के पुत्र अमरेश बहादुर सिंह और मंजेश सिंह का अपने पट्टीदार रामकरण सिंह से पुराना जमीनी विवाद चल रहा था। गुरुवार की रात किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान पट्टीदारों ने दोनों भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि एक युवक के पेट में गंभीर चोट लगने से उसकी हालत बेहद नाजुक हो गई।परिजन दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए दोनों को उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया। मऊ ले जाते समय अमरेश बहादुर सिंह ने दम तोड़ दिया, जबकि मंजेश को वाराणसी स्थित बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर उभांव दिनेश पाठक, अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शुक्ल और सीओ रसड़ा रजनीश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए परिजनों से घटना की जानकारी ली और जांच शुरू कर दी।मृतक अमरेश सिंह की पुत्री की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस की तैनाती की गई है।

मोईन अन्जुम

मोईन अन्जुम वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में ब्यूरो चीफ़ के रूप में बलिया (उत्तर प्रदेश) का कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले मोईन, बलिया ज़िले की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!