Uncategorized

होली के पहले गुरसरांय पुलिस ने अलग-अलग जगह से दो महिला अभियुक्तों अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ा 

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

गुरसरांय (झांसी)। 2 मार्च सोमवार को जिले के पुलिस कप्तान बीजीटीएस मूर्ति द्वारा अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ छेड़े महा अभियान के विरुद्ध गुरसरांय पुलिस ने थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शैलेन्द्र सिंह की देखरेख में 10 ली अवैध कच्ची खराब बिक्री होने के पहले ही महिला अभियुक्त को अवैध शराब समेत बरामद कर लिया है।विवरण के मुताबिक शिवरती पत्नी अरविंद निवासी ग्राम फरीदा थाना गुरसरांय जिला झांसी उम्र लगभग 28 वर्ष के कब्जे से एक प्लास्टिक की बोरी में दस लीटर अवैध कच्ची शराब सिंगार रोड पर बनी पहली पुलिया ग्राम सुट्टा थाना झांसी फासला करीब 7 किलोमीटर पूर्व से गिरफ्तार कर मुकदमा अपराध संख्या 46/2026 धारा 60 (1) आबकारी अधिनयम के तहत विधिक कार्यवाही की गई है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में सब इंस्पेक्टर मयंक मिश्रा,महिला कांस्टेबल प्रतिमा पटेल, हेड कांस्टेबल नरवेंद्र सिंह थाना गुरसरांय सहित गुरसरांय पुलिस टीम मौजूद रही। वहीं आज 2 मार्च को ही मुकदमा अपराध संख्या 45/2026 धारा 60 (1) आबकारी अधिनयम के तहत गुरसरांय पुलिस ने 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ महिला अभियुक्त नेहा पत्नी भूपेन्द्र सिंह निवासी राजापुर थाना टोडी़फतेहपुर उम्र 26 वर्ष को आड़ी सड़क से आमली जाने वाले रोड पर ग्राम आमली थाना गुरसरांय झांसी पर 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बेचने के पहले गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गई है। इस अभियुक को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम ने सब इंस्पेक्टर सूर्यकांत त्रिपाठी, महिला कांस्टेबल आकांक्षा, कांस्टेबल आशीष द्विवेदी आदि पुलिस टीम सम्मिलित रही।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!