यूपी

होली मिलन समारोह व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ होगा सामूहिक कन्या विवाह

8 मार्च को देश के चोटी के संतों की मौजूदगी में समारोह में जुटेगी पचास हजार की भीड़- बृजेन्द्र व्यास

गुरसरांय (झांसी)। 8 मार्च को गुरसरांय के खैर इंटर कॉलेज ग्राउंड में सामूहिक शादी समारोह में पूरे क्षेत्र से लगभग पचास हजार लोगों की उक्त सामाजिक,धार्मिक सामूहिक कन्या विवाह में भीड़ जहाँ जुटने की उम्मीद है वही एरच रोड़ के एक विवाह घर से खेर कॉलेज मुख्य भवन 1 किलोमीटर की दूरी तय करके बाराती पहुंचेंगे साथ ही देश के चोटी के संतों के दर्शन और आशीर्वाद उक्त महोत्सव मे लोगों को मिलेगा। इसको लेकर 2 मार्च को विवाह स्थल पर गरौठा के पूर्व विधायक बृजेन्द्र कुमार व्यास उर्फ डमडम महाराज ने क्षेत्र के अपने सहयोगी आयाजको के साथ व्यवस्था भव्यता हेतु जायजा लिया। बताते चले जिसमें आतिशबाजी सहित विभिन्न कार्यक्रम रहेंगे आकर्षण का केंद्र कार्यक्रम के आयोजक पूर्व विधायक गरौठा बृजेन्द्र कुमार व्यास ने बताया कि नगर व क्षेत्र वासियों के जनभावनाओं के सहयोग से व्यास परिवार द्वारा 11 सामूहिक कन्या वैवाहिक सम्मेलन को लेकर तैयारियां अंतिम पड़ाव पर चल रहीं हैं। कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने के अलग अलग जुम्मेवारी को सौंपा गया है। आगे उन्होंने बताया कि 11 सर्वजातीय सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन को भव्यता प्रदान करने के लिए 5 मार्च को गुरसरांय नगर भ्रमण कार्यक्रम के साथ 6 मार्च को कार्यक्रम स्थल खैर इंटर कालेज मुख्य भवन ग्राउंड पर रंगारंग होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन तथा 8 मार्च को सर्वजातीय सामूहिक कन्या वैवाहिक सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जाएगा। आगे उन्होंने बताया कि विगत दिनों पूर्व हमारी बिटिया डॉ आयुषी की शादी आईपीएस अफसर लक्ष्य पांडेय के साथ जयपुर में सम्पन्न हुई थी उसी के परिपेक्ष्य में यह कार्यक्रम एक आशीर्वाद समारोह के रूप में सम्पन्न कराया जा रहा है। सर्वजातीय सामूहिक कन्या वैवाहिक कार्यक्रम गायत्री परिवार की परम्परा के अनुसार विधि विधान के अनुसार आयोजित होंगे। वहीं विशाल बारात की भव्यता एवं आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रहेगी। इस अवसर पर कैलाश वर्मा,संदीप कोठारी,सुनील चौहान,सतेन्द्र त्रिपाठी,राजू सेंगर,नितुल व्यास, अख्तर राईन,राजीव नायक,कमलापत,खन्ना त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- आयुष त्रिपाठी

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!