लोकल न्यूज़

दबंगो ने घर मे घुसकर मारा पीटाः एसपी से लगाया न्याय की गुहार

एसपी को दिये पत्र में पंचलाल ने कहा है कि वह अनुसूचित जाति धोबी है।

बस्ती। पैकोलिया थाना क्षेत्र के बस्थनवां निवासी पंचलाल पुत्र दुलारे ने जमीनी विवाद में गांव के ही दबंगों द्वारा घर में घुसकर मारने पीटने के मामले में पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर दोषियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराकर अपने परिवार के जान माल के रक्षा की गुहार लगाया है।

एसपी को दिये पत्र में पंचलाल ने कहा है कि वह अनुसूचित जाति धोबी है। गत 23 मार्च की रात जमीनी रंजिश को लेकर गांव के ही अरविन्द पाठक, शिवनरायन पाठक उर्फ लल्ला, जयनरायन पाठक पुत्रगण जगदीश पाठक व जगदीश पाठक पुत्र राम समुझ ने घर में घुसकर सोते समय लाठी-डंडा व सरिया लेकर भद्दी-भद्दी गाली देते प्राणघातक हमला कर दिया। वह गम्भीर रूप से घामल हो गया। शोर मचाने पर उसके परिवार को सदस्य जब पहुंचे तो उक्त लोग जान से मार देने की धमकी देते हुए भाग गये । उसकी पत्नी पिंकी ने 112 पर फोन किया । पुलिस ही गाड़ी उसे परशुरामपुर सीएचसी ले गयी जहां उसका इलाज हुआ । दूसरे दिन उसने पैकोलिया थाने पर पहुंचकर तहरीर देकर दोषियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराने का आग्रह किया किन्तु पुलिस ने न तो मुकदमा दर्ज किया न ही उसे न्याय दिलाया गया। उसने मांग किया है कि दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई के साथ ही उसकी और परिवार के जान माल की रक्षा कराया जाय।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!