E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

पूर्व सरपंच ने जनपद उपाध्यक्ष पर लगाया सरकारी जमीन पर कब्जा का आरोप

कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच की मांग 

संवाददाता संगीता सिंह राजनांदगांव 

पूर्व सरपंच ने जनपद उपाध्यक्ष पर लगाया सरकारी जमीन पर कब्जा का आरोप, कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच की मांग 

6जिले के ग्राम बेलसोंढा की पूर्व सरपंच भामिनी चंद्राकर ने जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर द्वारा लगाए गए आरोप को निराधार बतातें हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर निष्पक्ष जांच की मांग की है।

ग्राम पंचायत बैलसोंड़ की पूर्व सरपंच और ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि हुलसी चंद्राकर जनपद उपाध्यक्ष और गांव की सरपंच ग्राम के भोले भाले किसानों को डरा धमकाकर अपने पक्ष में करते हैं।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि ग्राम पंचायत बैलसोंड़ में खसरा नंबर 1659, 1660, 1661, 556, 281 और 331 सहित शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा और खनन किया जा रहा है। शिकायत में कहा गया है कि राजस्व विभाग की जांच में खसरा नंबर 1661 पर अतिक्रमण की पुष्टि होने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

 

शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि पंचायत के वर्तमान सरपंच प्रतिनिधि और जनपद उपाध्यक्ष पर राजनीतिक संरक्षण के चलते कार्रवाई से बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

ज्ञापन में जिला प्रशासन से मांग की गई है कि संबंधित खसरों की दोबारा सीमांकन और जांच कराई जाए, अवैध कब्जे और खनन हटाया जाए, दोषी अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा शासकीय भूमि को तत्काल अतिक्रमण मुक्त कराया जाए।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!