यूपी

गुरसरांय में विद्युत लाइन से निकली चिंगारी,सौ बीघा फसल जलकर हुई राख

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

झांसी। गुरसरांय थाना क्षेत्र के एरच रोड स्थित सिद्धान के पास बिजली लाइन से निकली चिंगारी के कारण खेतों में भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैली और एक दर्जन से अधिक किसानों के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे खड़ी गेहूं की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। यह आग मातादीन के खेत के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन से निकली चिंगारी से शुरू हुई बताई गई। तेज हवाओं के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते किसान नारायण दास, ठाकुरदास,रामप्रकाश,वहीद, महबूब,रामदास और सुमेश सहित कई अन्य किसानों की फसलें जलकर खाक हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। आग की तेज लपटों और धुएं के कारण सड़क के दोनों ओर भीड़ लग गई। किसानों ने तत्काल फायर सर्विस को सूचना दी, लेकिन फायर ब्रिगेड के देर से पहुंचने पर उनमें आक्रोश फैल गया। नाराज किसानों ने एरच-गुरसरांय मार्ग को कई बार जाम करने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी सुनील कुमार,गुरसरांय थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शैलेन्द्र सिंह,नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राजा चौहान, उपनिरीक्षक उम्मेद सिंह चौहान, उपनिरीक्षक सिंगदार सिंह, उपनिरीक्षक अनुपम मिश्रा और आशीष द्विवेदी सहित थाना एरच,थाना गरौठा और थाना ककरवई का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने किसानों को समझाकर शांत कराया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। जिसके बाद मार्ग अवरुद्ध नहीं हो सका। आग बुझाने के लिए गुरसरांय नगर पालिका द्वारा पानी के टैंकर भेजे गए। इसके अतिरिक्त, गरौठा से एक छोटी और एक बड़ी फायर ब्रिगेड गाड़ी पहुंची, लेकिन क्षेत्र बड़ा होने के कारण आग पर काबू पाने में कठिनाई हुई। बाद में टहरौली और मोठ से भी फायर ब्रिगेड बुलाई गईं, जिसके बाद लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका।

उपजिलाधिकारी गरौठा सुनील कुमार

लगभग 15 हेक्टेयर में खड़ी गेहूं की फसल जल गई है, जिससे करीब 2 दर्जन किसानों का नुकसान हुआ है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सर्वे कराया जा रहा है और किसानों को हर संभव मदद दिलाई जाएगी।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!