यूपी
झाँसी में एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार, टोड़ीफतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी
झांसी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन और थानाध्यक्ष पवन जायसवाल के नेतृत्व में टोड़ीफतेहपुर पुलिस ने शनिवार 12 सितंबर 2026) को एक गैर-जमानती वारंटी (NBW) को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार न्यायालय द्वारा जारी केस संख्या 1872/11 (धारा 279, 338, 337 भादवि) से संबंधित वांछित अभियुक्त राजू उर्फ राजेन पुत्र हरीदास लोधी निवासी ग्राम एवनी को पुलिस टीम ने दबिश देकर पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष पवन जायसवाल,उपनिरीक्षक दामोदर सिंह,रिक्रूट कांस्टेबल सिद्धार्थ गौतम,रिक्रूट महिला कांस्टेबल रचना आदि शामिल रही।




