Uncategorized

महंगाई व जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस का कल धरना, गांधी चौराहे पर होगा प्रदर्शन

  • शलभ गौरानी
    कांटाफोड़। गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों, बिजली दरों में वृद्धि और पेट्रोल-डीजल की कमी जैसे मुद्दों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कांटाफोड़ द्वारा 30 मार्च को धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे गांधी चौराहा पर आयोजित होगा।
    यह धरना मप्र कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनीष चौधरी के आव्हान पर आयोजित किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता शासन के खिलाफ विरोध दर्ज कराते हुए ज्ञापन भी सौंपेंगे।
    कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि गैस सिलेंडर की मूल्य वृद्धि और उपलब्धता की कमी, बिजली दरों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी तथा पेट्रोल-डीजल की कमी से आमजन परेशान हैं, लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।
    ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, युवा कांग्रेस, किसान कांग्रेस, NSUI, महिला कांग्रेस, अल्पसंख्यक मोर्चा, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, पार्षदों, सरपंचों एवं सेवादल से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की है।
    इस संबंध में जानकारी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विष्णु मीणा द्वारा दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!