Uncategorized

भारी छूट और ऑनलाइन बिक्री के विरोध में दवा व्यापारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल कांटाफोड़ सहित कई क्षेत्रों में 24 घंटे बंद रहेंगी मेडिकल दुकानें

कांटाफोड़ – ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में अब दवा व्यापारियों का आक्रोश खुलकर सामने आने लगा है। ऑल इंडिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर 20 मई को देशव्यापी दवा व्यापार बंद रखा जाएगा। इसके तहत कांटाफोड़, लोहारदा, भेसून, बांध, जिनवानी, बेड़गांव सहित क्षेत्रभर की मेडिकल दुकानें 19 मई की रात 12 बजे से 20 मई की रात 12 बजे तक पूर्ण रूप से बंद रहेंगी।
दवा व्यापारियों ने ऑनलाइन दवा कंपनियों पर स्थानीय मेडिकल व्यवसाय को कमजोर करने और नियमों की अनदेखी करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। व्यापारियों का कहना है कि बिना सख्त नियंत्रण के चल रही ऑनलाइन दवा बिक्री मरीजों के स्वास्थ्य के साथ भी बड़ा खिलवाड़ साबित हो सकती है। भारी छूट और कॉर्पोरेट दबाव के कारण छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के मेडिकल संचालकों का व्यापार लगातार प्रभावित हो रहा है।
व्यापारियों का आरोप है कि ऑनलाइन कंपनियां दवाओं को सामान्य उपभोक्ता वस्तु की तरह बेच रही हैं, जबकि दवाएं सीधे लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ा संवेदनशील विषय हैं। बिना डॉक्टर की उचित सलाह और निगरानी के दवाओं की आसान उपलब्धता भविष्य में गंभीर स्वास्थ्य संकट खड़ा कर सकती है।
दवा व्यापारियों ने केंद्र सरकार से ऑनलाइन दवा बिक्री पर सख्त नियंत्रण लगाने, नियमों में पारदर्शिता लाने तथा सीसीआर 818/2018 और सीसीआर 220/2020 को वापस लेने की मांग की है। संगठन का कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो छोटे कस्बों के हजारों मेडिकल दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा।
हड़ताल को लेकर क्षेत्रभर के दवा व्यापारियों में व्यापक समर्थन देखा जा रहा है। मेडिकल एसोसिएशन ने आमजन से अपील की है कि वे 19 मई तक अपनी आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था कर लें, ताकि बंद के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!