Uncategorized

सेन जयंती पर वर्मा समाज का आयोजन, संत सेन जी महाराज के आदर्शों को किया याद

कांटाफोड़ – संत शिरोमणि सेन जी महाराज की 726वीं जन्म जयंती के अवसर पर वर्मा समाज द्वारा श्रद्धा एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजजनों ने संत सेन जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि संत सेन जी महाराज ने समाज में सेवा, समानता और सद्भाव का संदेश दिया, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में एकजुटता को मजबूत किया जा सकता है।
कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही। इस दौरान अध्यक्ष संदीप वर्मा, उपाध्यक्ष रिंकू वर्मा, कोषाध्यक्ष राहुल वर्मा, सचिव मनोज वर्मा, सह सचिव यश वर्मा सहित ब्रजमोहन वर्मा, दिनेश वर्मा, गजू वर्मा, दिलीप वर्मा, घनश्याम वर्मा, विजय वर्मा, लोकेश वर्मा, मुकेश वर्मा मौजूद रहे।
अंत में सभी ने संत सेन जी महाराज के सिद्धांतों को अपनाने और समाज को संगठित रखने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!