Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifदुनियादेशयुवाराजस्थानलोकल न्यूज़

झाड़ोली में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर भव्य शोभायात्रा, शिक्षा का दिया संदेश

डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर झाड़ोली में निकली भव्य शोभायात्रा, युवाओं ने शिक्षा और सामाजिक एकता का दिया प्रेरणादायक संदेश

रिपोर्ट:-सुरेश चौहान (9571081159)

झाड़ोली (पिण्डवाड़ा)। डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार, 14 अप्रैल 2026 को गांव झाड़ोली में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व मेघवाल समाज एवं समस्त ग्रामवासियों ने मिलकर किया।

मेघवाल समाज युवा संगठन कार्यकर्ता झाडोली

कार्यक्रम के तहत सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक शोभायात्रा निकाली गई। DJ की धुन और आकर्षक रूप से सजे रथ शोभायात्रा के मुख्य आकर्षण रहे। यात्रा बाबा रामदेव मंदिर प्रांगण से शुरू होकर पूरे गांव में भ्रमण करती हुई निकली, जिसमें में युवा साथी, बड़े बुजुर्ग, छोटे बच्चों व मातृ शक्ति भी बड़ी संख्या में शामिल रहे , और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर मेघवाल युवा समाज के कार्यकर्ताओं ने छोटे बच्चों को पेन और किताबें वितरित कर शिक्षा के महत्व का संदेश दिया। कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक एकता और जागरूकता पर भी विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी रेंजर प्रेमसागर उपस्थित रहे। साथ ही मेघवाल समाज के अध्यक्ष सीताराम जी, 22 परगना अध्यक्ष वीराराम जी और महामंत्री निखिल परमार भी मौजूद रहे।

शोभायात्रा के दौरान पिंडवाड़ा पुलिस प्रशासन एवं समता सैनिक दल का विशेष योगदान रहा। थाना अधिकारी महेंद्र कुमार सीरवी के नेतृत्व में पुलिस बल ने पूरे आयोजन के दौरान यातायात व्यवस्था और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा।


कार्यक्रम में मेघवाल समाज युवा संगठन के कार्यकर्ता—खीमाराम, प्रताप, जितेंद्र, किशोर, सुरेश, रमेश, भंवरलाल, प्रदीप कुमार, शंकरलाल, नरेश कुमार, विक्रम कुमार, अशोक कुमार, मदन, महेश, भरत और सतीश सहित कई लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिससे पूरे गांव में उत्सव और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

सुरेश कुमार

सुरेश कुमार वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में ब्यूरो चीफ़ के रूप में सिरोही का कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले सुरेश , सिरोही ज़िले की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!