Uncategorized

खनक घावरी ने 10वीं में 90% अंक हासिल कर बढ़ाया स्कूल और परिवार का मान

कांटाफोड़ – सतवास स्थित पराग मेमोरियल कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा खनक घावरी ने कक्षा 10वीं की परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस उपलब्धि से स्कूल सहित परिवार में भी खुशी का माहौल है।
खनक घावरी पिता दीपक घावरी की सुपुत्री हैं। उनकी माता राधा घावरी ने भी बेटी की इस सफलता में अहम भूमिका निभाई। खनक ने अपनी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अध्ययन के बल पर यह मुकाम हासिल किया।
खनक ने कहा कि इस सफलता का श्रेय वह अपने माता-पिता और शिक्षकों को देती हैं। उनका लक्ष्य आगे भी इसी तरह मेहनत कर उच्च शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन करना है।
विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने खनक की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही परिजनों, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों ने खनक को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय ने भी अन्य विद्यार्थियों को खनक की सफलता से प्रेरणा लेने की बात कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!