Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
Uncategorized

बालाजी एकेडमी कन्नौद में आरव जाट का शानदार प्रदर्शन, 91% अंक के साथ प्रथम स्थान हासिल


कांटाफोड़ – सीबीएसई कक्षा 10वीं के हाल ही में घोषित परीक्षा परिणाम में बालाजी एकेडमी कन्नौद के मेधावी छात्र आरव जाट  ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर एकेडमी में प्रथम स्थान हासिल किया है। आरव की इस उपलब्धि ने न केवल एकेडमी बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
आरव जाट  शुरू से ही पढ़ाई में होनहार और अनुशासित छात्र रहे हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों के मार्गदर्शन और नियमित अध्ययन को दिया। आरव का कहना है कि उन्होंने लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत की, जिसका परिणाम आज सामने है। वे आगे चलकर उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने क्षेत्र और देश का नाम रोशन करना चाहते हैं।
आरव के पिता आशीष जाट ग्राम मेहंदुल और माता सुनैना जाट ने बेटे की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह उसकी लगन और समर्पण का परिणाम है। परिवार में इस सफलता को लेकर उत्साह का माहौल है और परिजनों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई।
एकेडमी के प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ ने आरव की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि उसकी मेहनत और अनुशासन अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है। एकेडमी प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष भी परीक्षा परिणाम संतोषजनक रहा है, जिसमें आरव ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर मिसाल पेश की है।
इस अवसर पर एकेडमी संचालक  गोविंद गर्ग ने आरव को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली छात्र ही भविष्य में समाज और राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि एकेडमी हमेशा विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और मार्गदर्शन देने के लिए प्रतिबद्ध है, और आरव की सफलता इसी का परिणाम है।
आरव की इस सफलता पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, मित्रों और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!