Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
Uncategorized

कांटाफोड़-लोहारदा का संयुक्त प्रशिक्षण बना मॉडल, सीएमओ मुकेश चौबे व सतीष घावरी की कार्यशैली की सराहना

कांटाफोड़ – नगर परिषद कांटाफोड़ एवं नगर परिषद लोहारदा के संयुक्त तत्वावधान में 15 से 17 अप्रैल 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस प्रशिक्षण में सुपरवाइजर एवं प्रगणकों को उनके दायित्वों के प्रति जागरूक करते हुए कार्य की बारीकियों का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक अखिलेश जोशी एवं आशीष कुंडल ने तकनीकी और व्यवहारिक पक्षों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उनकी सरल एवं प्रभावशाली शैली के कारण प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को बेहद उपयोगी और परिणामदायी बताया।
कार्यक्रम की सफलता में नगर परिषद कांटाफोड़ के सीएमओ मुकेश चौबे एवं नगर परिषद लोहारदा के सीएमओ सतीष घावरी की भूमिका विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। दोनों अधिकारियों के नेतृत्व में प्रशिक्षण की व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित और उच्च स्तर की रहीं। प्रतिभागियों के लिए भोजन, चाय एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था की गई, जिससे प्रशिक्षण निरंतरता और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ।
अंतिम दिवस पर रोल प्ले के माध्यम से प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया गया, जिससे उनकी समझ और कार्यकुशलता का आकलन किया गया। इस पहल ने प्रशिक्षण को और अधिक प्रभावी बना दिया।
नगर परिषदों की इस संयुक्त पहल को प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे भविष्य में नगर विकास कार्यों में गति, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!