E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमटॉप न्यूज़देशधर्मबिहारयुवायूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़
Trending

उभाव पुलिस का क्विक एक्शन: अज्ञात युवती की लाश का हुआ खुलासा, पिता चाचा समेत चार लोग गिरफ्तार

पुलिस का दावा परिजनों की प्रताड़ना से युवती ने की आत्महत्या, कानून से बचने को शव नदी में फेंका

 

बलिया। जिले के उभांव थाना क्षेत्र स्थित करीमगंज घाघरा नदी के किनारे मिले अज्ञात युवती के शव मामले की जांच के दौरान एक नया प्रकरण सामने आया है मामले का खुलासा करते हुए बुधवार को उभांव थाना पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार करके न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार मृतक युवती निशा(19) पुत्री विशेश्वर का पूर्व में कहीं प्रेम प्रसंग चलरहा था और यह युवती इसी युवक से शादी करने पर अड़ी हुई थी जिसके लिए परिजन तैयार नहीं थे परिजनों की प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जिसके बाद कानून के शिकंजे से बचने और सबूत मिटाने के उद्देश्य से युवती के पिता विसेश्वर पुत्र मिर्जा और दो चाचा परशुराम व श्रीपति पुत्रगण मिर्जा निवासीगण नेवादा थाना भीमपुरा बलिया ने एक बोलेरो मलिक इन्दल कुमार पुत्र परशुराम प्रसाद निवासी बरवां रत्तीपट्टी (बलिया) के साथ मिलकर उसकी बोलेरो गाड़ी का प्रयोग करते हुए युवती की लाश को गाड़ी में भरकर करीमगंज में नदी के किनारे फेंक दिया था।

रविवार को नदी किनारे मिला था युवती का शव

ज्ञात हो कि शनिवार देर शाम मौनी बाबा कुटी के पास घाघरा नदी के तट पर एक अज्ञात युवती का शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी मच गई थी जिसकी सूचना पर मौके पर पहुंची उभांव थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया साथ ही मामले की छानबीन में जुट गई थी जिसके बाद बहुत ही कम समय में मामले का खुलासा करते हुए बुधवार को उभांव थाना पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया साथ ही उनसे पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों का चालान कर न्यायालय के लिये भेज दिया।

आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक अरविन्द कुमार सिंह उपनिरीक्षक देवी प्रसाद मिश्रा रि०कॉ० कृष्णा प्रजापति रि०कॉ० दीपक यादव शामिल थे।

मोईन अन्जुम

मोईन अन्जुम वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में ब्यूरो चीफ़ के रूप में बलिया (उत्तर प्रदेश) का कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले मोईन, बलिया ज़िले की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!