लोकल न्यूज़

89.8% अंक लाकर गीतांजलि ने रचा इतिहास, बलिया में चौथा स्थान

संवाददाता-सत्येन्द्र गुप्ता(रानीगंज बाजार)

बलिया।
नरहरि बाबा इंटर कॉलेज, कर्ण छपरा की छात्रा गीतांजलि रजक ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 89.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में चौथा स्थान हासिल किया है। इस शानदार सफलता से विद्यालय एवं पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
गीतांजलि ने यह उपलब्धि अपनी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के बल पर हासिल की है। खास बात यह है कि उन्होंने बिना किसी ट्यूशन के स्वअध्ययन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह मुकाम प्राप्त किया।
अपनी सफलता का श्रेय गीतांजलि ने अपने माता-पिता एवं शिक्षकों श्याम कुमार सिंह और कौशल कुमार सिंह को दिया। उन्होंने बताया कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और प्रतिदिन 3 से 4 घंटे नियमित पढ़ाई की जाए, तो सफलता अवश्य मिलती है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश मिश्र तथा प्रवक्ता डॉ. श्याम कुमार सिंह एवं कौशल कुमार सिंह ने छात्रा की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे विद्यालय के लिए गर्व का विषय बताया। उन्होंने कहा कि गीतांजलि की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!