Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
यूपी

जनपद को मिला 99500 मैट्रिक टन गेहूँ खरीद का लक्ष्य, डीएम ने किया खरीद बढ़ाने पर मंथन

दलहन/तिलहन के भी खुले 25 क्रय केंद्र, पीसीयू, नैफेड, यूपीएसएस एंव पीसीएफ द्वारा खरीद न करने पर की नाराजगी व्यक्त

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

जनपद में अब तक 4018 किसानों से 25470.7 मैट्रिक टन गेहूं की हुई खरीद 

क्रय केंद्रों से गेहूं संप्रदान ना होने के कारण खरीद हो रही प्रभावित, तत्काल उठान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश 

गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, केंद्र पर समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें

गेहूं क्रय केंद्रों से शत प्रतिशत उठान नहीं करने पर संबंधित पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी

गेहूं केंद्रों पर गेंहू को बारिश से बचाने के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश, गेहूं भीगने पर होगी कार्रवाई

झांसी। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में देर शाम जनपद में गेहूं खरीद की समीक्षा करते हुए समस्त एजेंसी को निर्देश दिए कि गेहूँ क्रय केंद्रों पर रखे गेहूं को जल्द से जल्द शत-प्रतिशत शत सुरक्षित उठान सुनिश्चित किया जाए अन्यथा बरसात से गेहूं खराब होने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। जनपद स्तरीय गेहूं खरीद की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सख्त तेवर दिखाते हुए कहा कि यदि अन्नदाता परेशान होगा तो बक्शा नहीं जाएगा। गेहूं क्रय केंद्रों से जब तक उठान नहीं होगा तो आगे खरीद कैसे संभव होगी। उन्होंने एफसीआई/एसडब्ल्यूसी सहित अन्य एजेंसी को जल्द से जल्द सुरक्षित गेहूँ संप्रदान करते हुए समस्या का निदान किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने करदायी संस्थाओं को अपने अपने गोदामों में पर्याप्त भंडारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गेहूं खरीद समीक्षा में जिलाधिकारी गौरांग राठी ने जनपद में एजेंसीवार लक्ष्य के सापेक्ष गेहूँ खरीद की समीक्षा करते हुए एफसीआई द्वारा 06 केंद्रों पर लक्ष्य के सापेक्ष खरीद न करने पर नाराजगी व्यक्त की,जबकि एजेंसी को 15 हजार मैट्रिक टन का लक्ष्य आवंटित है। उन्होंने पीसीएफ द्वारा लक्ष्य सापेक्ष मात्र 18.38 % ही खरीद की गई, जो बेहद कम है। इसके साथ ही पीसीएफ केंद्रों से लगभग 4082.69 मेट्रिक टन हेतु उठान अवशेष है। उन्होंने कहा कि जब तक उठान नहीं होगा तो आगे कैसे गेहूं क्रय किया जाएगा। बैठक में पीसीएफ द्वारा 547.18 लाख भुगतान अवशेष रहने पर भी नाराजगी व्यक्त करते हुए किसानों का भुगतान जल्द किए जाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने गेहूं उठान में शिथिलता बरतने फटकार लगाते हुए कहा कि तत्काल केंद्रों से गेहूं उठान प्रारंभ करने के निर्देश दिए। गेहूं खरीद की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने एजेंसी वार गोदामों में भंडारण की स्थिति की जानकारी ली और निर्देश दिए कि जल्द से जल्द लक्ष्य के सापेक्ष भंडारण सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त, उन्होंने गोदामों में गेहूं उतारने के लिए लेबर की समुचित व्यवस्था करते हुए जल्द से जल्द गाड़ियों को खाली करने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने भारतीय खाद्य निगम को भी ताकीद करते हुए कहा कि 2818.09 मी टन अवशेष संप्रदान को जल्द से जल्द सुनिश्चित किया जाए अन्यथा कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 33.83% खरीद होने पर असंतोष व्यक्त किया और लक्ष्य के सापेक्ष जल्द से जल्द खरीद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में एजेंसीवार गेहूं क्रय केंद्र की खरीद की समीक्षा की गई तथा उठान जल्द किए जाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में अभी तक लक्ष्य के सापेक्ष 21.94 %खरीद की गई है।बैठक में जिलाधिकारी गौरांग राठी ने जनपद में दलहन/तिलहन के 25 क्रय केंद्रों की समीक्षा करते हुए एजेंसी द्वारा खरीद प्रारम्भ न करने पर नाराजगी व्यक्त की, जबकि 19 केंद्रों की आईडी जनरेट हो गई है, शेष 06 कि अभी लंबित है। उन्होंने पीसीयू, नैफेड, पीसीएफ और यूपीएसएस एजेंसी को अपने आवंटित कय केन्द्रों को जल्द से जल्द संचालित करते हुए खरीद प्रारंभ करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने अब तक की खरीद पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत गेहूं क्रय में सभी अधिकारी/कर्मचारी अपना सहयोग प्रदान करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि केंद्र पर आने वाले किसान के साथ किसी भी दशा में कोई दुर्व्यवहार ना किया जाए। बैठक में इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/ जिला गेहूँ खरीद प्रभारी वरुण कुमार पाण्डेय, जिला खाद्य विपणन अधिकारी एसके पटेल,धनंजय तिवारी जिला प्रबंधक पीसीएस नीलेश गुप्ता नैफेड, बबलू लाल मंडी सचिव,दीपक कुमार पीसीयू,प्रमोद कुमार मिश्रा एडीसीओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!