श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तैयारियों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की
कांवड़ यात्रा मार्ग पर इंट्रीग्रेटेड सुविधा केंद्र होंगे संचालित- जिलाधिकारी

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी
कांवड़ यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले होटल, ढाबा व अन्य खाद्य पदार्थ के प्रतिष्ठानों को डिस्प्ले कर खाद्य पदार्थों की देनी होगी जानकारी
जनपद में सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में हो कांवड़ यात्रा,चैहल्लम व रक्षाबंधन का त्यौहार- जिलाधिकारी
कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत सड़कों को गड्ढा मुक्त किए जाने के दिए निर्देश
नगर के प्रमुख शिवालय मंदिरों के आसपास पुलिस बल भ्रमण शील रहे, प्रतिकूल परिस्थिति पाए जाने पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें
कांवड़ यात्रा के रूट पर लगे बिजली के खंभों पर ना मिले लटके एवं जर्जर तार,तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश
कांवड़ यात्रा में विघ्न डालने एंव अफवाह फैलाने वाले अराजक तत्वों पर रखें कड़ी नजर, गड़बड़ी करने पर की जाए सख्त कार्रवाही
कांवड़ यात्रा के दौरान डी0जे0 मा0 सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के निर्देशानुसार ही हों संचालित
मुख्य मार्ग पर छुट्टा एवं बेसहारा गोवंश को स्थाई गौशाला में रखे जाने के निर्देश, किसी भी दशा में छुट्टा बेसहारा पशु सड़कों पर घूमते ना दिखें
घाटो, प्रमुख शिवालय/मंदिरों व मुख्य मार्गों से झाड़ियां कटवाएं और जहां जलजमाव की स्थिति हो उसकी साफ सफाई कराना सुनिश्चित करें
कांवड यात्रा के दौरान प्राथमिक चिकित्सा एवं एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
झांसी। जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बीबीजीटीएस मूर्ति ने संयुक्त रूप से श्रवण मास एवं कांवड़ यात्रा के अवसर पर जनपद में कानून व्यवस्था एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के सम्बन्ध में धार्मिक गुरुओं एवं गणमान्य नागरिकों के साथ कलेक्टर नवीन सभागार में तैयारियों की समीक्षा की। पीस कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर इंटीग्रेटेड सुविधा केंद्र बनाए जाने के निर्देश दिए ताकि श्रद्धालुओं को कोई समस्या न हो, उन्होंने कांवड़ यात्रा एवं चैहल्लम के दौरान डी0जे0 म्यूजिक सिस्टम संचालन के सम्बन्ध में निर्देश देते हुए कहा की मा0 सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार ही डी0जे0 बजाया जाना सुनिश्चित किया जाए, निश्चित वॉल्यूम पर ही डी0जे0 संचालित हो। उन्होंने कांवड़यात्रा में सीसी टीवी कैमरे के माध्यम से भी निगरानी रखे जाने एवं मन्दिरों की भी सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी रखे जाने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी द्वारा श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जनपद एवं नगर के मुख्य शिवालय सिद्धेश्वर मन्दिर, मड़िया महादेव मंदिर एंव मऊरानीपुर में केदारेश्वर मन्दिर में कांवड़ यात्रा से संबंधित व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करते हुए लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान मुख्य मार्ग पर छुट्टा एवं बेसहारा गोवंशो को स्थायी गोशालाओं रखे जाना सुनिश्चित किया जाए, किसी भी दशा में छुटा/बेसहारा पशु सड़को पर घूमते न दिखे। यदि निरीक्षण के दौरान बेसहारा एवं छुट्टा जानवर घूमते पाए जाते हैं तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो, उक्त के दृष्टिगत राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर मुख्य कांवड़ यात्रा मार्ग को मरम्मत कराते हुए गड्ढा मुक्त और इन्टीग्रेटिड सुविधा केंद्र में आधारभूत सुविधाएं यथा पेयजल, विद्युत आपूर्ति और प्रकाश की समुचित व्यवस्था की जाये। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि बारीश के मौसम को देखते हुए चिकित्सा सम्बन्धी समस्त व्यवस्था स्वयं के दिशा-निर्देश में नियमित रुप मॉनिटरिंग करते हुए कांवड़ यात्रा मार्ग में समस्त सीएचसी/पीएचसी एवं सबसेंटरों में एंटीवेनम इंजेक्शन की उपलब्धता एंव चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने एंव एम्बुलेंस की भी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने विद्युत विभाग के एक्सईएन को निर्देशित किया कि भूमि पर रखे ट्रांसफार्मर, लटके हुए जर्जर तार और विद्युत से सम्बन्धित अन्य समस्या का त्वरित निस्तारण करें। जिससे निर्वाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके और कांवड़ यात्रा व ताजिया जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की कोई दुर्घटना ना हो सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने नगर निगम को केबिल के लटके तारों को सम्बन्धित संबंधित ऑपरेटर के माध्यम से ठीक कराए जाने के निर्देश दिये। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने समस्त ई0ओ0/जिला पंचायत राज अधिकारी, नगर निगम एवं नगर पालिका परिषद को निर्देशित किया कि वे घाटों, प्रमुख शिवालय/मंदिरों, व मुख्य मार्गों की साफ-सफाई अवश्य कराये, झाड़ी कटवाएं और जहां जलजमाव की स्थिति हो उसको साफ-सफाई कराते हुए आवश्यक कार्यवाही करें। उन्होंने ताकीद करते हुए कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान यदि उक्त स्थिति पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इसके अतिरिक्त उन्होंने एनएचएआई को कांवड़ यात्रा के दौरान वन-वे के साथ एंबुलेंस और क्रेन की भी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने जनपद में कांवड़, यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले होटल, ढाबा एवं अन्य खाद्य पदार्थ विक्रय के प्रतिष्ठानों को निर्देश दिए कि खाद्य पदार्थों की जानकारी डिस्प्ले के माध्यम से दिया जाना सुनिश्चित किया जाए।श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आयोजकों के साथ समन्वय स्थापित कर स्वयं मौके पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लें और प्रमुख मंदिर, शिवालय/कॉवड़ियों से सम्बन्धित प्रमुख मार्ग के आस-पास भ्रमणशील रह कर मौके का मुआयना करें एवं किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति के पाए जाने पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बीबीजीटीएस मूर्ति ने कहा कि बीते वर्ष की तरह इस वर्ष भी पूर्ण हर्षोल्लास के साथ आयोजित होगी।कांवड़ यात्रा, उन्होंने सभी थानों में पीस कमेटी की बैठक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि शिवालयों में इस बार सिविल ड्रेस में महिला आरक्षी विशेष रूप से श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगी। पीस कमेटी की बैठक में उपस्थित धर्मगुरु एवं गणमान्य जनों ने अपने सुझाव देते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा की मार्ग को जल्द से जल्द गड्ढा मुक्त कराया जाए अन्यथा श्रद्धालुओं को समस्या होगी। कांवड़ यात्रा के मार्ग पर बिरयानी एवं मांसाहारी खाने की दुकानें पूर्णतया बंद कराया जाए। ताजियों को करबला जाने वाले मार्ग पर बिजली विभाग के लटके हुए तारों को जल्द से जल्द ठीक कराया जाए। इसके अतिरिक्त भारी बारिश से जो सड़क क्षतिग्रस्त हो गई हैं उसे ठीक कराया जाए। मंदिरों के आस-पास भिक्षावृत्ति पर भी अंकुश लगाया जाए,छोटे-छोटे बच्चों से भिक्षावृत्ति कराने वाले अभिभावकों पर की जाए कार्रवाही। बारिश के कारण बिजली के खंभों में करंट आ जाने की घटनाएं न हो इसके लिए कांवड़ यात्रा मार्ग पर खंभों की जांच कराए जाने का सुझाव दिया। पुलिया नंबर इलाहाबादी मोहल्ले में मिसिल लगती है। जहां ट्रांसफार्मर खुले में रखा है इसे जल्द से जल्द सुरक्षित किया जाए ताकि अनहोनी घटना से बचा जा सके। बैठक में आचार्य हरिओम पाठक, श्री याकूब अहमद मंसूरी,पंडित श्री कैलाश नारायण पाठक, श्री मुकेश अग्रवाल, श्री रवीश त्रिपाठी, श्री विनोद अवस्थी, श्री अतुल अग्रवाल किल्पन, श्री अनूप शिवहरे चिरगाँव एवं श्री पवन गुप्ता ने भी अपने सुझाव रखें। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन श्री शिव प्रताप शुक्ल, एडीएम वित्त एवं राजस्व श्रीमती पल्लवी मिश्रा, एसपी सिटी श्रीमती प्रीति सिंह, एसपी ग्रामीण डॉ0 अरविंद कुमार, सीओ सिटी श्री रामवीर सिंह,सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी,विभिन्न थानों के थानाध्यक्ष सहित वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समस्त एसडीएम,सीओ पुलिस एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




