यूपी

गुरसरांय नगर में भारी संख्या में महिला,पुरुष बल के साथ थाना प्रभारी ने किया पैदल गश्त

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

गुरसरांय (झांसी)। 27 अप्रैल सोमवार को जिले के पुलिस कप्तान बीबीजीटीएस मूर्ति द्वारा हर थाना क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में कानून व्यवस्था धरातल पर दुरुस्त रहे और महिला,पुरुष पुलिस की कही कमी न रहे को लेकर 26 अप्रैल को बड़ी संख्या में नए प्रशिक्षण प्राप्त करके आये महिला,पुरुष कर्मियों की जहाँ भारी तैनाती कर दी है तो दूसरी ओर 27 अप्रैल को गुरसरांय थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर फूल सिंह ने गुरसरांय नगर के प्रमुख मार्गो से लेकर मुख्य बाजारों,धार्मिक स्थलों,शैक्षिक संस्थानों से लेकर प्रमुख मार्गों पर पैदल गश्त कर कानून व्यवस्था पूरी तरह चौकस रहे को लेकर उनकी निगाहें असामाजिक तत्वों से लेकर क्राइम क्षेत्रों पर पूरी तरह चौकस रही। गुरसरांय नगर में सालों बाद पहली बार पुलिस का यह बेहतरीन गश्त देखकर असामाजिक तत्वों से लेकर मुख्य सड़को पर यातायात मे बाधा डालने वालों में देखा गया कि उनमें हड़कंप मचा हुआ था तो दूसरी ओर आवागमन के लिए रास्ते खाली दिखाई देने लगे वही शिक्षण संस्थानों से लेकर भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों मे शांति और सुरक्षा का माहौल के लिए यह पैदल गश्त अपने में कुछ नया संदेश दे रहा था। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर फूल सिंह, कस्बा इंचार्ज उमेन्द्र सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में महिला व पुरुष स्टाफ गश्त करते हुए देखा गया।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!