Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
Uncategorized

मां के सम्मान में झूम उठा द्वाबा चिल्ड्रेन स्कूल, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

 

संवाददाता-सत्येन्द्र गुप्ता(रानीगंज बाजार)

बलिया। द्वाबा चिल्ड्रेन स्कूल में मदर्स डे के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने गीत, नृत्य, कविता और भाषण के माध्यम से अपनी मां के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त किया। बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने मां के त्याग, स्नेह और समर्पण को अपनी प्रस्तुतियों में खूबसूरती से उकेरा। किसी ने कविता सुनाकर भावनाएं व्यक्त कीं तो किसी ने भाषण के जरिए मां की महत्ता बताई। बच्चों की प्रस्तुति पर अभिभावकों और उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया।
विद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. एम. ए. खान ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि मां हमें निस्वार्थ प्रेम, त्याग, अनुशासन और संस्कारों की सीख देती हैं। उन्होंने बच्चों से अपनी मां से प्रेरणा लेकर ईमानदारी, मेहनत और अच्छे संस्कारों को जीवन में अपनाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों में परिवार के प्रति प्रेम, सम्मान और संवेदनशीलता की भावना विकसित करते हैं। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही उपस्थित माताओं के लिए भी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभाग करने वाली माताओं को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!