सुदिष्ट बाबा इंटर कॉलेज में लगा भव्य रोजगार मेला



hdrForward: 0; shaking: 0.039727; highlight: 1; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask: 8;
brp_del_th: 0.0007,0.0000;
brp_del_sen: 0.1000,0.1000;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 3145728;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 309.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 48;zeissColor: bright;


shaking: 0.455711; highlight: 0; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask: 0;
brp_del_th: 0.0000,0.0000;
brp_del_sen: 0.0000,0.0000;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 42;zeissColor: bright;

hdrForward: 0; shaking: 0.038776; highlight: 1; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask: 8;
brp_del_th: 0.0000,0.0000;
brp_del_sen: 0.0000,0.0000;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 3145728;cct_value: 0;AI_Scene: (0, 0);aec_lux: 333.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 45;zeissColor: bright;

runfunc: 0; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
motionR: null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 307.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 44;
)
बैरिया-बलिया। शुक्रवार को सुदिष्ट बाबा इंटर कॉलेज परिसर में विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में Tata Group सहित कई प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन कोटवा निवासी युवा समाजसेवी अभय सिंह के सौजन्य से किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
500 युवाओं ने कराया पंजीकरण
रोजगार मेले में लगभग 500 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया। कंपनियों द्वारा युवाओं का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता, तकनीकी दक्षता और साक्षात्कार के आधार पर किया गया। कई युवाओं ने मौके पर ही इंटरव्यू देकर रोजगार पाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया। मेले में पहुंचे युवाओं के चेहरे पर आत्मविश्वास और नई उम्मीद साफ दिखाई दे रही थी।
युवाओं को मिली रोजगार और भविष्य की जानकारी
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने युवाओं को रोजगार के अवसर, कार्यशैली और भविष्य की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। आयोजक अभय सिंह ने कहा कि ऐसे रोजगार मेलों का उद्देश्य ग्रामीण एवं आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार बेहतर रोजगार और पढ़ाई के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने युवाओं से आत्मनिर्भर बनने का आह्वान भी किया।
लोगों ने की पहल की सराहना
इस अवसर पर विद्यालय परिवार, स्थानीय गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। लोगों ने रोजगार मेले की सराहनाकरते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यालय प्रशासन एवं आयोजन समिति ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी सहयोगियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।


