Uncategorized

युवा नेता तेजाजी का जनसंपर्क अभियान बना चर्चा का विषय, महादेवा विधानसभा में दिखा जनसमर्थन

बनकटी, बस्ती शुक्रवार को महादेवा विधानसभा क्षेत्र में युवा एवं समाजसेवी नेता तेजाजी ने जनसंपर्क

बनकटी, बस्ती शुक्रवार को महादेवा विधानसभा क्षेत्र में युवा एवं समाजसेवी नेता तेजाजी ने जनसंपर्क अभियान के तहत विभिन्न गांवों और कस्बों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बड़े-बुजुर्गों, माताओं-बहनों और युवाओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और समाधान का भरोसा दिलाया। जनसंपर्क के दौरान हर वर्ग के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

तेजाजी लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनता के बीच अपनी मजबूत पकड़ बना रहे हैं। उनकी सादगी, व्यवहार कुशलता और समाजसेवा के प्रति समर्पण के चलते लोगों का विश्वास लगातार बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि तेजाजी हर समय उनके सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं, जिससे उन्हें जनसमर्थन तेजी से मिल रहा है।

नगर पंचायत बनकटी ब्लॉक पर जनता से मिलते हुए तेजाजी ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी कहा कि जनता का जो प्यार और आशीर्वाद उन्हें मिल रहा है, वही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। तेजाजी ने लोगों को भरोसा दिलाया कि वे हमेशा जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए काम करते रहेंगे। इस दौरान उनके साथ कई स्थानीय कार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद रहे, जिन्होंने जनसंपर्क अभियान को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!