क्राइम रिपोर्टर_संगीता सिंह राजनांदगांव*
*डोंगरगढ़*
*सुशासन तिहार में भाषण दे रहे सरपंच पर चला चाकू: पलांदूर में सुशासन तिहार के दौरान घटना, आरोपी गिरफ्तार, कहा- पत्नी से छेड़छाड़ करने पर वार किया*
*डोंगरगढ़।* ब्लॉक के पलांदूर में सोमवार को आयोजित सुशासन तिहार के दौरान मंच पर भाषण दे रहे सरपंच पर एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में सरपंच के पेट में चोट आई है। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
*क्या है पूरा मामला?*
पलांदूर में सुशासन तिहार के दौरान उस समय हड़कंप मच गया जब चाकूबाजी की घटना हो गई। एक युवक ने मंच पर भाषण दे रहे सरपंच माणिक वर्मा पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी युवक का नाम जितेंद्र यादव है।
आरोपी ने अपने बयान में कहा है कि सरपंच उसकी पत्नी के साथ छेड़खानी का प्रयास किया था। इस वजह से उसने यह कदम उठाया। जबकि सरपंच माणिक लाल का कहना है कि किसी तरह का विवाद उनके साथ नहीं है।
*इनके सामने हुई घटना*
एसडीएम एम भार्गव ने बताया कि करीब साढ़े 11 बजे यह सूचना मिली कि शिविर में इस तरह की घटना हो गई है। वहां तहसीलदार अमीय श्रीवास्तव, नायक तहसीलदार चिराग रामटेके, जनपद सीईओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। एसडीएम भी मौके पर पहुंचे। तब तक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था।
*713 आवेदन मिले*
पलांदूर में शिविर के आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में कुल 713 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिसमें 700 मांग और 13 शिकायत से संबंधित आवेदन हैं। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामवासी शामिल हुए।
*प्रशासन ने बताया निजी विवाद*
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरपंच पर हमला करने वाले आरोपी का कारण निजी एवं व्यक्तिगत है। जिला प्रशासन की सजगता एवं सतर्कता से यह हादसा टल गया। आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने के बाद सुशासन तिहार का कार्यक्रम यथावत चलता रहा।
*पहले भी हो चुका विवाद*
डोंगरगढ़ के अंबेडकर सांस्कृतिक भवन (इंदिरा नगर) में पिछले दिनों सुशासन तिहार के दौरान अधिकारियों को बंधक बनाने का मामला आया था। नागरिक पट्टे की मांग लंबे समय से कर रहे थे। इसे लेकर शिविर में नागरिकों और सुशासन तिहार में मौजूद अधिकारियों के बीच पहले बातचीत हुई, वही बातचीत बाद में तनातनी के साथ विवाद में तब्दील हो गई। विवाद के बाद नागरिकों ने हंगामा किया। बाद में सांस्कृतिक भवन के गेट पर ताला लगाने और पुलिस बल के द्वारा मौके पर पहुंचकर अधिकारियों को मुक्त कराने की खबर आई।

