E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्य

*दुर्ग में दिल दहला देने वाली घटना:

पति के अवैध संबंधों से परेशान पत्नी ने पहले बच्चों को मारा, फिर पति-पत्नी ने दी जान*

क्राइम रिपोर्टर संगीता सिंह राजनांदगांव 

 

*दुर्ग में दिल दहला देने वाली घटना: पति के अवैध संबंधों से परेशान पत्नी ने पहले बच्चों को मारा, फिर पति-पत्नी ने दी जान*

*। 6 अक्टूबर 2026*

*सुसाइड नोट में लिखा – “पति के अवैध संबंध थे, रोज होता था विवाद”*

दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र के आर्य नगर में शुक्रवार सुबह एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से सनसनी फैल गई। पति-पत्नी ने पहले अपने दो मासूम बच्चों की हत्या की, फिर अलग-अलग कमरों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

*क्या है पूरा मामला?*

पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान गोविंद साहू (45), पत्नी चंचल साहू (40), बेटी दृष्टि (13) और बेटे यशांत (11) के रूप में हुई है। घटना का खुलासा शुक्रवार सुबह हुआ जब गोविंद की बुजुर्ग मां ने कमरे का दरवाजा खोला। अंदर का मंजर देखकर उनकी चीख निकल गई।

गोविंद एक निजी फर्म में काम करता था। परिवार कुछ दिन पहले ही तिरुपति बालाजी दर्शन करके लौटा था। गुरुवार शाम पति-पत्नी बच्चों को चौपाटी घुमाने ले गए थे। पड़ोसियों के अनुसार बच्चों को आइसक्रीम खिलाई गई और परिवार खुश नजर आया। देर रात घर लौटने के बाद यह घटना हुई।

*पत्नी ने लिखा 2 पेज का सुसाइड नोट*

मौके से पत्नी चंचल साहू का 2 पेज का सुसाइड नोट मिला है। नोट में पति के दूसरी महिलाओं से संबंध और रोज-रोज के घरेलू विवाद का जिक्र है। नोट में लिखा है – “बच्चे को मैंने पैदा किया है, इसलिए साथ लेकर जा रही हूं…”

जांच अधिकारियों के अनुसार चंचल ने पहले बच्चों को दवा देकर सुलाया, फिर गला घोंटकर उनकी हत्या की। बच्चों के गले पर रस्सी के निशान मिले हैं। इसके बाद गोविंद और चंचल ने अलग-अलग कमरों में फंदे से लटककर जान दे दी।

*पुलिस जांच में जुटी*

एएसपी (सिटी) सुखनंदन राठौर ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि दंपती ने पहले बच्चों की हत्या की और फिर आत्महत्या कर ली। पुलिस सुसाइड नोट और सभी पहलुओं की जांच कर रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

*”अब नहीं रहा यह परिवार”*

परिवार की पुरानी तस्वीर सामने आई है जिसमें गोविंद साहू, पत्नी चंचल साहू और दोनों बच्चे एक साथ नजर आ रहे हैं। इस घटना के बाद पूरे मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!