Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्य

धारदार हथियार से बेटे के सामने सिर पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

12 घंटे के पूर्व ही 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल

क्राइम रिपोर्टर_संगीता सिंह राजनांदगांव*

*राजनांदगांव*

*धारदार हथियार से बेटे के सामने सिर पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार: 12 घंटे के पूर्व ही 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल*

*राजनांदगांव।* लालबाग थाना क्षेत्र के अटल आवास पेंड्री में घर के सामने मोबाइल पर बात कर रहे युवक पर तीन भाइयों ने हमला बोल दिया। बीच बचाव करने आए उनके पिता पर युवकों ने फरसानुमा हथियार से सिर पर हमला कर दिया। घायल को पेंड्री मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में लालबाग पुलिस ने 12 घंटे के अंदर दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं एक आरोपी की तलाश जारी है।

*क्या है पूरा मामला?*

प्रार्थी युवराज साहू पिता गिरधारी साहू उम्र 38, निवासी अटल आवास पेंड्री थाना लालबाग जिला राजनांदगांव छत्तीसगढ़ के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 17 मई की रात्रि लगभग 8:45 बजे वह अपने पिता को छोड़ने के बाद घर के पास खड़ा होकर मोबाइल फोन पर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान मोहल्ले के आरोपी विजय नेताम, दीपक उर्फ टिकली नेताम व जय उर्फ जया नेताम तीनों भाई वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे।

*पिता के सिर पर टंगिया से वार*

बीच-बचाव करने आए उसके माता-पिता के साथ भी आरोपियों द्वारा मारपीट की गई। इसी दौरान आरोपी विजय नेताम द्वारा टंगिया, फरसा से प्रार्थी के पिता गिरधारी साहू के सिर पर प्राणघातक हमला किया गया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई। घायल को तत्काल उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज अस्पताल पेण्ड्री पहुंचाया गया।

*दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार*

मामले में दो आरोपी दीपक उर्फ टिकली नेताम पिता तुलसी नेताम उम्र 30 वर्ष एवं विजय नेताम पिता तुलसी नेताम उम्र 24 वर्ष दोनों निवासी अटल आवास पेण्ड्री को गिरफ्तार किया गया है। उक्त रिपोर्ट पर बिना नंबरी अपराध मेडिकल अस्पताल पेंड्री में कायम कर थाना में असल अपराध क्रमांक 207/2026 धारा 296, 115(2), 351(2), 109(1), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

*आरोपी जय उर्फ जया नेताम फरार है, जिसकी तलाश जारी*

विवेचना के दौरान आरोपी दीपक उर्फ टिकली नेताम एवं विजय नेताम को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। प्रकरण का एक अन्य आरोपी जय उर्फ जया नेताम फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस द्वारा प्रकरण में आगे वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

 

 

 

 

 

 

शेखर ठाकुर

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ स्टेट हेड के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!