Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराज्य

कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई

450 बोरी अवैध यूरिया जब्त, उर्वरक केंद्र सील*

*राजनांदगांव: कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 450 बोरी अवैध यूरिया जब्त, उर्वरक केंद्र सील*

*संवाददाता संगीता सिंह (राजनांदगांव)। 25 May 2026*

*कलेक्टर के निर्देश पर उर्वरक केंद्रों में चला औचक निरीक्षण अभियान, तय दर से अधिक कीमत पर बेचने का आरोप*

खरीफ सीजन से पहले किसानों को सही दाम पर खाद उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन सख्त हो गया है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर कृषि विभाग की टीम ने राजनांदगांव में एक उर्वरक केंद्र पर छापा मारकर 450 बोरी अवैध यूरिया जब्त की है। बिना लाइसेंस और निर्धारित दर से अधिक कीमत पर यूरिया बेचने के आरोप में केंद्र को तत्काल सील कर दिया गया है।

*गुप्त सूचना पर एसडीएम के नेतृत्व में हुई छापेमारी*

कृषि उप संचालक को सूचना मिली थी कि शहर के एक कृषि केंद्र में बिना वैध दस्तावेज के यूरिया का भंडारण कर उसे 280 रुपये प्रति बोरी के बजाय 350 से 400 रुपये में बेचा जा रहा है। सूचना पर एसडीएम और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार को केंद्र पर दबिश दी।

*स्टॉक पंजी से गायब मिलीं 450 बोरी*

जांच के दौरान गोदाम में 450 बोरी यूरिया मिली। लेकिन स्टॉक पंजी और पीओएस मशीन में इसकी कोई एंट्री नहीं थी। केंद्र संचालक वैध बिल और उर्वरक लाइसेंस भी नहीं दिखा पाया। मौके पर 36 बोरी डीएपी एवं 99 बोरी एनपीके का स्टॉक भी मिला जिसका हिसाब भी संदिग्ध पाया गया।

*उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत कार्रवाई*

कृषि अधिकारी ने बताया कि उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 की धारा 28(1)(डी) और आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केंद्र संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। जब्त 450 बोरी यूरिया की कीमत करीब 1.26 लाख रुपये है। पूरे स्टॉक को जब्त कर सरकारी गोदाम में जमा करा दिया गया है।

*21 दिन के लिए केंद्र सील*

नियमों के उल्लंघन पर उर्वरक केंद्र को 21 दिन के लिए सील कर दिया गया है। इस दौरान केंद्र से किसी भी प्रकार के उर्वरक का क्रय विक्रय प्रतिबंधित रहेगा। जांच पूरी होने के बाद लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।

*कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश*

कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कहा कि जिले में किसानों को तय दर पर ही खाद मिलनी चाहिए। कालाबाजारी या अवैध भंडारण करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सभी उर्वरक केंद्रों पर रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से चस्पा करने और हर बिक्री का बिल देने के निर्देश दिए गए हैं

 

 

 

 

 

 

 

 

शेखर ठाकुर

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ स्टेट हेड के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!