Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्य

हिन्दू संगठनों के विरोध के बाद युवती को लाया गया सखी सेंटर

हिन्दू संगठन लगातार कार्रवाई की मांग कर रहे*

क्राइम रिपोर्टर_संगीता सिंह राजनांदगांव*

*राजनांदगांव*

*हिन्दू संगठनों के विरोध के बाद युवती को लाया गया सखी सेंटर: हिन्दू संगठन लगातार कार्रवाई की मांग कर रहे*

*राजनांदगांव।* कोतवाली थाना अंतर्गत लव जिहाद के एक मामले में हिन्दू संगठनों का विरोध तेज होने के बाद आखिरकार युवती को सखी सेंटर राजनांदगांव में ला लिया गया है। वहीं अब भी हिन्दू संगठन दोषी युवकों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की लगातार मांग कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि शहर में लव जिहाद की स्थिति बनने के बाद युवती को युवक और उसके परिजनों को सौंपने के मामले में हिन्दू संगठन सड़क पर आ गए थे।

*देर रात चक्काजाम, पुलिस की भूमिका पर सवाल*

देर रात संगठन के पदाधिकारियों ने जमकर विरोध करते हुए चक्काजाम किया और पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए। आंदोलन कर रहे संगठन के पदाधिकारियों का कहना था कि जब युवती कोतवाली आई थी तो उसे परिजनों को सौंपने के बजाय पुलिस गाड़ी में ही युवक के साथ क्यों रवाना किया गया। दोपहर में जब युवक के परिजनों ने मारपीट की, तब उनके खिलाफ एफआईआर क्यों नहीं हुआ?

*19 मई को सखी सेंटर लाई गई युवती*

आखिरकार हिन्दू संगठनों के बढ़ रहे विरोध को देखते हुए युवती को 19 मई मंगलवार को सखी सेंटर लाया गया है। यहां पर एक बार फिर से परिजनों के भी बयान लिए जा रहे हैं। खबर है कि युवती ने सखी सेंटर में भी हंगामा किया है, वहीं दूसरी ओर हिन्दू संगठनों ने एक बड़ी बैठक लेकर आंदोलन को और तेज किए जाने की रणनीति को अंतिम रूप दिया है।

*हिन्दू संगठन लगातार कार्रवाई की मांग कर रहे*

संगठनों का आरोप है कि पुलिस शुरू से ही मामले में लापरवाही बरत रही है। युवती बालिग है या नाबालिग, इसका सत्यापन किए बिना ही उसे युवक के साथ भेज दिया गया। अब संगठन दोषी युवक के खिलाफ लव जिहाद का मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और नियमानुसार कार्रवाई होगी।

शहर में तनाव की स्थिति को देखते हुए महावीर चौक और कोतवाली क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

 

 

 

 

 

 

शेखर ठाकुर

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ स्टेट हेड के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!