E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifखेलटॉप न्यूज़दुनियादेशयुवाराजस्थानलोकल न्यूज़

राउमावि कोजरा में NSS विशेष शिविर का चौथा दिन: पर्यावरण संरक्षण पर दिया गया जोर

“एनएसएस शिविर में छात्रों ने संभाली हरियाली की जिम्मेदारी”

रिपोर्ट:-सुरेश चौहान (9571081159)

कोजरा(सिरोही)। राउमावि कोजरा में चल रहे एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय कार्य किया। निर्धारित कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने विद्यालय परिसर में तथा छात्रों ने खेल मैदान में पेड़-पौधों को बाल्टियों से पानी देकर उनकी देखभाल की। साथ ही कक्षा कक्षों के बाहर रखे गमलों में भी पानी डाला गया।

शिविर प्रभारी प्रकाश मेघवाल ने बताया कि शिविर की रूपरेखा के अनुसार इस दिन पर्यावरण संरक्षण गतिविधि आयोजित की गई थी, जिसे स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक पूरा किया। उन्होंने बताया कि राजस्थान दिवस के अवसर पर “राजस्थान को जाने” विषय पर ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें स्वयंसेवकों ने अपने मोबाइल के माध्यम से भाग लेकर प्रमाण पत्र डाउनलोड किए।

दोपहर में भोजन के बाद स्वयंसेवकों ने विश्राम किया। इसके पश्चात सायंकालीन सत्र में शिविर प्रभारी द्वारा विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिससे सभी स्वयंसेवकों ने आनंद लिया।

इस अवसर पर शिविराधिपति भीम सिंह, उप प्राचार्य नीता चौहान, दल प्रभारी नरेश गर्ग, व्याख्याता अशोक कुमार वर्मा, उप प्राचार्य नटवर लाल तथा लैब असिस्टेंट योगेश कुमार उपस्थित रहे।

सुरेश चौहान

सुरेश चौहान वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में ब्यूरो चीफ़ के रूप में सिरोही जिले का कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले सुरेश चौहान, सिरोही ज़िले की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!