Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
Uncategorized

जन्मदिवस पर जनसेवा और सम्मान का अनूठा संगम, 4 जून को विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला

 

बरुआसागर(झांसी): भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री छत्रपाल सिंह राजपूत के जन्मदिवस के अवसर पर 4 जून 2026, गुरुवार को जनसेवा, सम्मान एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

पूरे दिन चलने वाले इन कार्यक्रमों में धार्मिक अनुष्ठान,मरीजों की सेवा,समाज के विभिन्न वर्गों का सम्मान,जल सेवा,वृक्षारोपण तथा जनकल्याणकारी गतिविधियां प्रमुख रूप से शामिल रहेंगी।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8 बजे सिद्धेश्वर मंदिर में पूजन-अर्चन एवं गुरुओं के आशीर्वाद प्राप्त करने के साथ होगा। इसके उपरांत मरीजों को फल वितरण कर सेवा कार्य संपन्न किया जाएगा। वहीं भाजपा संगठन एवं पार्टी पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न स्थानों पर जन्मदिवस समारोह आयोजित कर शुभकामनाएं प्रेषित की जाएंगी।

 

दिनभर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में समाज के वरिष्ठजनों, प्रबुद्ध नागरिकों एवं पत्रकार बंधुओं के सम्मान समारोह भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर शरबत वितरण, जल सेवा केंद्र उद्घाटन तथा युवा टीमों द्वारा स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 

वहीं 11-30 बजे कम्पनी बाग में सरदार मनु सिंह द्वारा स्वागत किया जायेगा

 

इसके उपरांत 12 बजे पर्ल पैलेस बस स्टैंड के पास पत्रकारों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया है।

 

संध्या काल में आयोजित मुख्य समारोह में वृक्षारोपण, जल सेवा, शिक्षा सामग्री वितरण, कथा-पूजन, सम्मान समारोह एवं भंडारा जैसे लोकहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्र की माताओं, बहनों, भाइयों, पत्रकार बंधुओं, प्रबुद्धजनों एवं सभी शुभचिंतकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपना स्नेह, आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ प्रदान करने का आग्रह किया है।

यह आयोजन केवल जन्मदिवस उत्सव तक सीमित न होकर सेवा, संस्कार, सामाजिक समरसता एवं जनकल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम बनेगा, जिससे समाज में सकारात्मकता और सहयोग की भावना को नई ऊर्जा प्राप्त होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!