Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedटॉप न्यूज़दुनियादेशयुवायूपीराज्यलोकल न्यूज़
Trending

पर्यावरण दिवस: सीएचसी बेल्थरा रोड परिसर में पौधारोपण कर, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

सीएचसी अधीक्षक संग भाजपा मंडल अध्यक्ष ने लगाये औषधीय पौधे

बलिया। पर्यावरण दिवस पर सारे देश में चल रही पर्यावरण संरक्षण की मुहीम के क्रम में आज रविवार की सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बेल्थरा रोड के परिसर में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शनिवार को अस्पताल परिसर में सीएचसी के अधीक्षक डॉ. राकेश सिंह एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह ने संयुक्त रूप से पौधरोपण किया।

इस अवसर पर डॉ. राकेश सिंह ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ और सेहतमंद बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण बेहद जरूरी है। अस्पताल आने वाले मरीजों और तीमारदारों को शुद्ध हवा और शांत माहौल मिले, इसके लिए परिसर को हरा-भरा बनाया जा रहा है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए। पेड़-पौधे ही हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए शुद्ध ऑक्सीजन और स्वस्थ जीवन का आधार हैं।

कार्यक्रम के दौरान चिकित्सालय के  डॉ0 विक्रम सोनकर, ए०के०सिंह सुभासपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष आतिफ़ जमील सैयद ज़रा सहित अन्य  स्वास्थ्यकर्मी और स्थानीय गणमान्य लोग भी मौजूद रहे, जिन्होंने पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया।

मोईन अन्जुम

मोईन अन्जुम वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में ब्यूरो चीफ़ के रूप में बलिया (उत्तर प्रदेश) का कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले मोईन, बलिया ज़िले की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!