Uncategorized

बस्ती के स्वर्ण व्यवसायियों ने राजनीतिक भागीदारी के लिए लखनऊ में भरी हुंकार

जिलाध्यक्ष कुंदन वर्मा ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले व्यवसायियों को आभार व्यक्त किया।

बस्ती। बस्ती जिले से सैकड़ों की संख्या में स्वर्ण व्यवसाई शनिवार को लखनऊ में होने वाले सोनार समागम में शामिल हुए। इस समागम से समाज के लोगों ने यूपी में राजनीतिक भागीदारी के लिए एक मंच से आवाज उठाई। जिले के सभी कस्बों से बड़ी संख्या में लोग इस समागम में सम्मिलित हुए। लखनऊ सोनार समागम में बस्ती जनपद की बड़ी भागीदारी रही।

बस्ती जिले से बड़ी संख्या में स्वर्ण व्यवसाई शनिवार को लखनऊ में होने वाले सोनार समागम में शामिल हुए। सोनार समाज के बस्ती स्वर्ण व्यवसाई संघ, स्वर्णकार राजनीतिक भागीदारी मंच सहित अन्य संगठनों के आह्वान पर बड़ी संख्या में स्वर्ण व्यवसाई, नौकरीपेशा लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए। व्यवसाय में आने वाली चुनौतियों को लेकर स्वर्ण व्यवसाई मुखर हो रहे हैं।

जिले के छावनी, अमोढा, हर्रैया, कप्तानगंज, नगर बाजार, बस्ती, रूधौली, मुंडेरवा, लालगंज, दुबौलिया, चिलमा बाजार, कलवारी सहित अन्य कस्बों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। बस्ती के जिलाध्यक्ष कुंदन वर्मा ने कहा कि स्वर्णकार समाज को उत्पीड़न शोषण से मुक्ति मिले , राजनीति में जनसंख्या अनुपात में भागीदारी मिले अन्यथा

वोट हमारा, नोट हमारा, राज तुम्हारा नहीं चलेगा इस नारे के साथ राजनीतिक भागीदारी के लिए सोनार समाज काम करेगा। समाज की इस लड़ाई में कदम से कदम मिलाकर चलना होगा। जिससे समाज का उत्थान होगा। जिलाध्यक्ष कुंदन वर्मा ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले व्यवसायियों को आभार व्यक्त किया। जिले के व्यापारी नेता संरक्षक विश्वनाथ सोनी, प्रभात सोनी आर्यन, गोपाल जी सोनी, दिवाकर सोनी, दीपक सोनी बेलघाट, अजीत सोनी, मोहन सोनी, पंकज सोनी, शिवेंद्र सोनी, जितेन्द्र सोनी,दिवाकर, आकाश सोनी,दिनेश सोनी,राजू सोनी, शिवप्रसाद, मोहन सोनी, हिमांशु,ओम , सुनील बब्लू सोनी, अनिल कुमार सहित अन्य के साथ बड़ी संख्या में व्यापारी इस समागम में शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!