मेधावी विद्यार्थियों एवं नवचयनित अभ्यर्थियों का होगा सम्मान
मेधावी विद्यार्थियों एवं नवचयनित अभ्यर्थियों का होगा सम्मा
बयाना, 6 जून। महात्मा ज्योतिराव फुले एवं लवकुश शिक्षा एवं विकास समिति, बयाना द्वारा आगामी 7 जून 2026 (रविवार) को एक भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन अग्रवाल मैरिज होम, गणेशी मार्केट, बयाना में किया जाएगा।
समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार समारोह में वर्ष 2026 की 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों तथा विभिन्न सरकारी सेवाओं में नवचयनित अभ्यर्थियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना तथा युवाओं को शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति प्रेरित करना है।
समिति के सदस्यों ने बताया कि समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, शिक्षाविद, समाजसेवी एवं अभिभावक भी उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर विद्यार्थियों की उपलब्धियों को मंच से सराहा जाएगा तथा उन्हें सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए जाएंगे।
समिति ने क्षेत्र के सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं समाज के प्रबुद्ध नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।




