Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
यूपी

बीपीसीएल करारी में एचआईवी/एड्स जागरूकता एवं सामान्य स्वास्थ्य शिविर आयोजित

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

स्वास्थ्य जांच, टीबी स्क्रीनिंग एवं एचआईवी/एड्स बचाव को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

झांसी। उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी एवं जिला क्षय रोग अधिकारी के निर्देशन तथा नोडल अधिकारियों के मार्गदर्शन में बीपीसीएल करारी, झांसी में एचआईवी/एड्स जागरूकता एवं सामान्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आमजन को एचआईवी/एड्स, टीबी एवं स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्लांट प्रभारी राहुल कुलकर्णी द्वारा किया गया। उन्होंने एचआईवी/एड्स के प्रति अधिक से अधिक लोगों में जागरूकता फैलाने पर बल दिया तथा स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन सुरक्षा अधिकारी अभिनाश सिंह द्वारा किया गया। शिविर में विशेषज्ञों द्वारा एचआईवी/एड्स से बचाव, संक्रमण के कारण, समय पर जांच के महत्व तथा टीबी स्क्रीनिंग के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और एक-दूसरे को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।स्वास्थ्य शिविर के दौरान एचआईवी परामर्श, टीबी स्क्रीनिंग, ब्लड प्रेशर जांच, हेपेटाइटिस बी/सी, शुगर जांच, परिवार नियोजन संबंधी परामर्श एवं आवश्यक दवाओं का वितरण भी किया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि समय पर जांच और उपचार से गंभीर बीमारियों की रोकथाम संभव है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, महिला चिकित्सालय एवं संबंधित संस्थाओं के चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और परामर्शदाताओं ने सहभागिता की। अंत में उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए शिविर का समापन किया गया।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!