E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

सर्च ऑपरेशन में मिली बड़ी सफलता,

नक्सलियों का विस्फोटक जखीरा बरामद;  मौके पर ही नष्ट किए गए IED

क्राइम रिपोर्टर संगीता सिंह राजनांदगांव

सर्च ऑपरेशन में मिली बड़ी सफलता, नक्सलियों का विस्फोटक जखीरा बरामद;

 मौके पर ही नष्ट किए गए IED

 

जिला गरियाबंद के थाना मैनपुर अंतर्गत कैंप कुल्हाडीघाट से 10 किमी. ग्राम दड़ईपानी जंगल क्षेत्र में एफ/65 बटालियन सीआरपीएफ, जिला पुलिस बल एवं बीडीएस टीम की संयुक्त पार्टी सर्च अभियान पर निकले थे कि अभियान के दौरान संदिग्ध डम्प का पता चला।

जिसे दिनांक 12/06/2026 के 12ः25 बजे को माओवादियों द्वारा डम्प कर रखे गये सामग्री कमर्शियल काॅर्डेक्स वायर 15 मीटर, गन पाउडर 1.5 किग्रा, जिलेटिन राड, कुकर आईईडी 01 नग (लगभग 4 किलो ग्राम), टिफिन आईईडी 01 (लगभग 5 किग्रा), बीजीएल राउण्ड 06 नग, एयर गन 01 नग, इंटरसेप्टर 01 नग, इंसास मैग्जीन 01 नग, दवाईयां एवं दैनिक उपयोगी सामग्री को बरामद करने मे सफलता प्राप्त की है। उक्त आईईडी बम को बीडीएस टीम द्वारा मौके पर ही विस्फोट कर नष्ट किया गया।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!