यूपी

झांसी पुलिस लाइन में जमकर उड़े रंग,गुलाल

SSP ने पुलिसकर्मियों के साथ किया डांस

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

झाँसी। 5 मार्च गुरुवार को होली पर्व को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराए जाने के उपरांत रिजर्व पुलिस लाइन झाँसी में पुलिस की होली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीबीजीटीएस मूर्ति वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी द्वारा पुलिस के सभी अधिकारी-कर्मचारियों एवं प्रशिक्षणाधीन आरक्षियों के साथ होली का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को होली की शुभकामनाएँ दी गईं तथा जनपद में होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने में सभी अधिकारी-कर्मचारियों के योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम में जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक एवं क्षेत्राधिकारीगण सहित पुलिस के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। साथ ही कार्यक्रम में मीडिया के पत्रकार बंधु एवं जनपद के गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!