लड़की बनकर युवकों को लूटता था साइबर ठग, राजनांदगांव पुलिस ने दबोचा*
इंस्टा पर फर्जी ID, फोन पर लड़की की आवाज... दीपक बघेल गिरफ्तार*
*भारत संवाद न्यूज़ 🇮🇳 क्राइम रिपोर्टर संगीता सिंह राजनांदगांव
*लड़की बनकर युवकों को लूटता था साइबर ठग, राजनांदगांव पुलिस ने दबोचा*
*इंस्टा पर फर्जी ID, फोन पर लड़की की आवाज… दीपक बघेल गिरफ्तार*
*राजनांदगांव* | सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल करने वाले साइबर ठगों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। राजनांदगांव के लालबाग थाना क्षेत्र में एक ऐसे ही ठग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो लड़कियों के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम ID बनाकर युवकों को अपने जाल में फंसाता था और ब्लैकमेल करके पैसे ऐंठता था।
*ये था पूरा खेल*
पुलिस के मुताबिक, आरोपी *दीपक कुमार बघेल, 22 वर्ष, निवासी ग्राम विष्णुपुर, थाना ठेलकाडीह* ने इंस्टाग्राम पर महिलाओं के नाम और फोटो से फर्जी प्रोफाइल बनाई थी। इन फर्जी ID से वो युवकों से दोस्ती करता था। दोस्ती पक्की होने के बाद वो लड़की की आवाज में कॉल करता था और झूठ बोलता था कि “मेरे पापा का एक्सीडेंट हो गया है, मैं बहुत परेशान हूं, कुछ पैसे भेज दो”।
इमोशनल ब्लैकमेल में फंसकर कई युवक पैसे भेज देते थे। लेकिन जैसे ही कोई शक करके पैसे देने से मना करता, आरोपी तुरंत अपना असली रूप दिखा देता। वो युवकों को अश्लील गाली-गलौज करता, जान से मारने की धमकी देता और निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था।
*पुलिस ने ऐसे पकड़ा*
थाना लालबाग में एक पीड़ित युवती के पिता ने शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि उनकी बेटी को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया और लड़की की आवाज में उसके पापा के एक्सीडेंट की झूठी सूचना दी गई। जब हकीकत पता चली तो आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। शिकायत और ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर पुलिस ने BNS की धारा 296 और 351(4) के तहत केस दर्ज किया।
SP अंकिता शर्मा के निर्देश पर साइबर थाना और लालबाग थाना की संयुक्त टीम ने तकनीकी विश्लेषण और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी दीपक बघेल को उसके गांव विष्णुपुर से गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
*पुलिस की अपील*
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अनजान ID से दोस्ती न करें। बिना वीडियो कॉल किए, बिना पहचान पक्की किए किसी भी अनजान व्यक्ति को पैसे न भेजें। अगर कोई इस तरह की ठगी या ब्लैकमेलिंग का शिकार होता है तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी थाने में शिकायत क करे.

