Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifटॉप न्यूज़मध्य प्रदेशराज्यलोकल न्यूज़
Trending

मेडिकल कॉलेज में थैलेसीमिया जनजागरूकता कार्यशाला आयोजित, बच्चों और परिजनों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

जबलपुर न्यूज़, रिपोर्टर मोहित संघी

जबलपुर। मेडिकल कॉलेज में शनिवार 09 मई 2026 को थैलेसीमिया जनजागरन समिति द्वारा थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए एक विशाल जनजागरूकता एवं स्वास्थ्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य लोगों को थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना तथा पीड़ित बच्चों और उनके परिजनों को उचित उपचार एवं देखभाल संबंधी जानकारी प्रदान करना था।

कार्यक्रम में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने उपस्थित बच्चों, अभिभावकों एवं अन्य लोगों को थैलेसीमिया के कारण, लक्षण, बचाव और आधुनिक उपचार पद्धतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉक्टरों ने बताया कि समय पर जांच और नियमित उपचार से इस बीमारी से पीड़ित बच्चों का जीवन बेहतर बनाया जा सकता है। साथ ही उन्होंने रक्तदान के महत्व पर भी विशेष जोर देते हुए कहा कि थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को नियमित रूप से रक्त की आवश्यकता होती है, इसलिए समाज को आगे आकर स्वैच्छिक रक्तदान करना चाहिए।

  1. कार्यशाला में आए सभी बच्चों एवं उनके परिजनों से बीमारी से संबंधित फॉर्म भरवाए गए तथा जांच के लिए सैंपल भी लिए गए। आयोजन के दौरान बच्चों और परिजनों के लिए भोजन की भी विशेष व्यवस्था की गई थी, जिससे सभी ने संतोष व्यक्त किया।

इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज सहित अन्य कॉलेजों के मेडिकल स्टूडेंट्स भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। छात्रों ने कार्यशाला में भाग लेकर थैलेसीमिया बीमारी और उससे जुड़ी चिकित्सीय प्रक्रियाओं की जानकारी प्राप्त की। समिति के सदस्यों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि अधिक से अधिक लोगों तक सही जानकारी पहुंच सके और थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को बेहतर सहायता मिल सके।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!