सूरजपुर जिले की 483 ग्राम पंचायतों में 24 जून 2026 को होगी विशेष ग्राम सभा

सूरजपुर, छत्तीसगढ़। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार 24 जून 2026 को सूरजपुर जिले की सभी 483 ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष ग्राम सभा का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) आवास प्लस 2.0 की स्थायी प्रतीक्षा सूची पर चर्चा करना, पात्र हितग्राहियों का चयन सुनिश्चित करना तथा प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निराकरण करना है।
जिला पंचायत सूरजपुर द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, जिले में आवास प्लस 2.0 के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के 1,40,079 हितग्राहियों का सर्वे कार्य पूर्ण किया जा चुका है। ग्राम सभाओं में सर्वे सूची का सार्वजनिक परीक्षण किया जाएगा ताकि पात्र परिवारों को योजना का लाभ पारदर्शी तरीके से मिल सके।
ग्राम सभाओं में ग्रामीणों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि ग्राम सभा में उपस्थित होकर ग्रामीण योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकेंगे तथा अपने सुझाव एवं आपत्तियां भी दर्ज करा सकेंगे।
जिला प्रशासन ने सभी ग्रामवासियों से अपील की है कि वे 24 जून 2026 को आयोजित विशेष ग्राम सभा में अनिवार्य रूप से शामिल होकर अपने गांव के विकास एवं शासन की पारदर्शिता को मजबूत बनाने में सहयोग करें।
“मजबूत ग्राम सभा – सशक्त गांव – विकसित सूरजपुर” के संकल्प के साथ इस आयोजन को सफल बनाने की तैयारी की जा रही है।
___________________________________________________________
सूरजपुर जिले के हर खबर एवं विज्ञापनों के लिए संपर्क करें 📞8109345489





