वृक्षारोपण हेतु स्थल की तलाश में….. फोर्डे*
फोरम ऑफ रिटायर्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स (Forde) की बैठक विगत 15 जून को आहूत की गई थी। जिसमे पर्यावरण के क्षेत्र में योगदान करने का संकल्प लिया गया है
*वृक्षारोपण हेतु स्थल की तलाश में….. फोर्डे*
फोरम ऑफ रिटायर्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स (Forde) की बैठक विगत 15 जून को आहूत की गई थी। जिसमे पर्यावरण के क्षेत्र में योगदान करने का संकल्प लिया गया है।
वर्षा ऋतु प्रारंभ हो रही है, जो वृक्षारोपण के लिए अनुकूल समय माना जाता है।
आज माननीय महापौर श्री मधुसूदन यादव से भेंट कर फोर्डे की भावना से अवगत कराया गया। माननीय महोदय ने पर्यावरण के प्रति जागरूकता के लिए फोर्डे को साधुवाद ज्ञापित किया।
वृक्षारोपण के लिए आवश्यक स्थल,पौधे,फेंसिंग एवं जल की व्यवस्था उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
वृक्षारोपण क्षेत्र का संरक्षण, खाद, बीज, सुरक्षा, नियमित देखरेख की जिम्मेदारी फोर्डे के द्वारा ली जायेगी।
*”सांसे हो रही है कम, आओ पेड़ लगाए हम”*
इस ध्येय वाक्य में समर्पित कर्मयोद्धा श्री धरम यादव जी के साथ फोर्डे संगठन भी जुड़कर वृक्षारोपण के क्षेत्र में अपनी कर्तव्यनिष्ठ सेवा प्रदान करना चाहता है।
माननीय महापौर से भेंट मुलाकात के अवसर पर इंजीनियर्स साथी श्री डीएस ठाकुर जिला अध्यक्ष के साथ श्री केके दास, श्री आरसी इंगले, श्री केपी सिंह, श्री जीआर देवांगन, श्री बीके गजबे, श्री एनके साहू, श्री डीके पांडे, आदि लोग उपस्थित रहे हैं।

