यूपी

ग्रामीण एवं औद्योगिक क्षेत्रों को बाल श्रम मुक्त कर प्रदेश में माॅडल बना झांसी: मण्डलायुक्त

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

जनपद की 496 ग्राम पंचायतों एवं औद्योगिक क्षेत्रों को बाल श्रम मुक्त कराने में सभी का अहम योगदान

थर्मल पावर प्लांट से निःशुल्क फ्लाई एश लेकर ब्रिक्स, नगर निगम से अनुमोदित

निवेश मित्र पोर्टल पर लम्बित आवेदन तत्काल निस्तारित करने के निर्देश

झांसी मण्डल में एमओयू का क्रियान्वयन शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता

झांसी। मण्डलायुक्त श्री बिमल कुमार दुबे की अध्यक्षता में मण्डलीय उद्योग बन्धु की बैठक आयुक्त सभागार में आयोजित की गयी। मण्डलायुक्त ने बताया कि ग्रामीण एवं औद्योगिक क्षेत्रों को बाल श्रम मुक्त कर प्रदेश में झांसी माॅडल बनने पर सभी के सहयोग के लिए बधाई दी। उन्होने कहा कि झांसी जनपद की 496 ग्राम पंचायतों एवं औद्योगिक क्षेत्रों को बाल श्रम मुक्त कराने में व्यापारिक संगठनों द्वारा अहम योगदान दिया गया है। बाल श्रम मुक्त कराने पर दिनांक 12 जून को अन्तर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर लखनऊ के इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मा0 श्रम मंत्री जी द्वारा बाल श्रम से मुक्त किये जाने हेतु मण्डलायुक्त झांसी श्री बिमल कुमार दुबे को सम्मानित किये जाने पर मण्डलीय उद्योग बन्धु में उपस्थित व्यापारिक संगठनों द्वारा बधाई देते हुये सम्मानित किया। मण्डलायुक्त ने थर्मल पावर प्लांट से निःशुल्क फ्लाई एश लेकर ब्रिक्स, नगर निगम से अनुमोदित किये जाने पर सभी को बधाई दी और बैठक में बताया कि फ्लाई एश ब्रिक्स को पीडब्ल्यूडी, सीपीडब्ल्यूडी आदि शासकीय विभागों द्वारा अनुमोदित कर दिया गया था, अब नगर निगम झांसी से भी अनुमोदन कर दिया गया है, जिसके लिए सभी बधाई के पात्र है।

झांसी मण्डल में एमओयू का क्रियान्वयन शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता

मण्डलायुक्त ने कहा कि झांसी मण्डल में एमओयू का क्रियान्वयन शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। निवेश मित्र पोर्टल पर लम्बित ऑनलाइन आवेदन की समीक्षा करते हुये उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निवेश मित्र पोर्टल पर लम्बित ऑनलाइन आवेदन को निर्धारित अवधि में ही निस्तारित करना सुनिश्चित करें।

औद्योगिक इकाईयों में एयर कन्ट्रोल एक्ट गाइडलाइन का शत-प्रतिशत अनुपालन करायें

जनपद झांसी में स्थित विभिन्न क्रशर इकाइयों में एअर क्वालिटी इन्डैक्स के मानक अनुरुप कार्यवाही करने के लिए मण्डलायुक्त ने उ0प्र0 प्रदूषण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी को निर्देशित किया गया। उन्होने सभी औद्योगिक इकाईयों पर एयर कन्ट्रोल एक्ट गाइडलाइन का शत-प्रतिशत अनुपालन कराने के निर्देश दिये। बैठक में मै0 होटल राॅयल ग्रीन झांसी भूमि से लगकर भोजला मण्डी तक 30 मीटर प्रस्तावित सड़क के निर्माण के सम्बन्ध में तथा औद्योगिक अस्थान चन्देरा के शेड की ऊंचाई बढ़ाये जाने सहित अन्य बिन्दुओं पर विचार-विमर्श करते हुये आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। बैठक में एसपी सिटी श्रीमती प्रीति सिंह, संयुक्त आयुक्त उद्योग श्री सुधांशु तिवारी, उपायुक्त उद्योग श्री मनीष चौधरी, अपर नगर आयुक्त श्री रोली गुप्ता, कैट के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय पटवारी, झांसी व्यापार मण्डल अध्यक्ष श्री संतोष साहू, उद्यमी श्री मनमोहन गेडा, होटल ऐसोसिएशन के संजय गुप्ता, लघु उद्योग भारतीय के राजीव मेहता, राजीव बब्बर, कमलेश सर्राफ ललितपुर सहित विद्युत, पीडब्ल्यूडी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, झांसी मण्डल के तीनों जनपदों के उद्योग बन्धु समिति के पदाधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!